Khesari Lal Yadav: भोजपुरी सुपरस्टार के नाम पर पवन सिंह ने बीते दिनों कैसे एक एक्ट्रेस के साथ अश्लील हरकत की, ये आपने देखा होगा, उसके बाद जब उसने इंडस्ट्री छोड़ने का ऐलान किया तब जाकर पवन सिंह ने माफी मांगी, और अब खेसारी लाल यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें खेसारी लाल यादव मंच पर खड़ी दो लड़कियों पर भद्दा कमेंट करते हैं.
वो कहते हैं, 'ये बड़ी है के छोटी है? ये छोटी है, लेकिन इसका कुछ भी छोटा नहीं है. हाइट देखो, बाल देखो, बिचारी का चेहरा भी बड़ा है.' फिर वह उसे गले लगाने के लिए कहते हैं और बोलते हैं, 'आओ... आहा!' एक्टर आगे कहते हैं, 'जिंदगी मिले तो खेसारी लाल यादव जैसी. जहां चाहता हूं, वहीं पकड़ लेता हूं.'
What Khesari Lal Yadav did with this girl is more shameless or similar to what Pawan Singh did. These so called Bhojouri superstars are so cheap. #PawanSingh #khesarilalyadav pic.twitter.com/C1ugsrN5mJ
— Avinash Choubey (@avinashchoubey) August 31, 2025
जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोग खेसारी लाल यादव को ट्रोल करने लगते हैं, हालांकि इस पर खेसारी लाल यादव ने इस पर कुछ नहीं कहा.
यह भी पढ़ें: छेड़छाड़ विवाद के बाद पवन सिंह ने मांगी माफी, अंजिल राघव ने भी झट से कर दिया माफ!
यह भी पढ़ें: पवन सिंह ने गलत तरीके से टच किया, भड़की एक्ट्रेस ने रोते हुए कही बड़ी बात, वीडियो वायरल