राहुल गांधी के बाद अब अभिजीत दिपके का हमला, बोले- " 20 जुलाई को छात्रों पर लाठीचार्ज के लिए अमित शाह को इस्तीफा देना चाहिए

Amanat Ansari 30 Jul 2026 07:07: PM 1 Mins
राहुल गांधी के बाद अब अभिजीत दिपके का हमला, बोले-

छत्रपति संभाजीनगर: कोकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने 20 जुलाई को 'संसद चलो' मार्च के दौरान छात्रों पर पुलिस कार्रवाई का जिम्मेदार शाह को ठहराते हुए उनके इस्तीफे की मांग की है. दिपके ने कहा कि छात्रों पर बल प्रयोग का आदेश गृह मंत्री के स्तर से ही आया होगा. उन्होंने लोकसभा में राहुल गांधी द्वारा की गई इसी मांग का समर्थन किया.

CJP आंदोलन के बाद घर लौटे दिपके ने कहा, "लोकतंत्र को बचाना अब केवल विपक्ष का मुद्दा नहीं है, पूरे देश की जनता को एकजुट होना होगा." उन्होंने ED-CBI के दुरुपयोग, संस्थाओं पर सवाल उठाए और न्यायपालिका पर भी सवाल किया. दिपके ने नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी पर भी निशाना साधा और रामदेव के बयानों का जवाब देते हुए कहा कि Gen Z ने सांस्कृतिक अपमान नहीं किया, बल्कि संवैधानिक तरीके से अधिकारों की लड़ाई लड़ी.

उन्होंने किसानों के आंदोलन का भी समर्थन किया और कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो CJP उनका साथ देगा. दिपके ने पुलिस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें संविधान का पालन करना चाहिए, BJP के आदेशों का नहीं. CJP का NEET पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर लंबा आंदोलन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के साथ समाप्त हुआ था. अब E20 नीति और अन्य मुद्दों पर भी विरोध बढ़ रहा है. दिपके का यह बयान विपक्ष द्वारा केंद्र सरकार पर बढ़ते हमलों का हिस्सा है, जिसमें लोकतंत्र और संस्थाओं की स्वायत्तता पर सवाल उठाए जा रहे हैं.

Amit Shah resignation Abhijeet Dipke Cockroach Janta Party Sansad Chalo march

Recent News