जालंधर: अमेरिका की संघीय जांच एजेंसी FBI की वांछित सूची में शामिल अमृतपाल सिंह की मौत पिछले साल फरवरी में जालंधर के अपने गांव मोवाई में सड़क दुर्घटना में हो गई थी. FBI ने हाल ही में तीन भारत-आधारित ट्रांसनेशनल ऑर्गनाइज्ड क्राइम ग्रुप्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई में अमृतपाल सिंह का नाम अपनी वांछित सूची में शामिल किया था.
वह रविंदर सिंह धंदा ऑर्गनाइज्ड क्राइम ग्रुप से जुड़े होने का आरोप था, जो कनाडा, अमेरिका और मेक्सिको में कोकीन व मेथाम्फेटामाइन की तस्करी में शामिल था. अमृतपाल सिंह के पिता हरविंदर सिंह (पूर्व सरपंच) ने बताया कि उनका बेटा अमेरिका से कुछ महीने पहले ही गांव लौटा था और स्थायी रूप से बसने की बात कर रहा था.
19 फरवरी 2025 को शाम के समय खेत से स्कूटर पर लौटते समय परिवार के ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गया. ट्रॉली ड्राइवर के अचानक ब्रेक मारने से यह हादसा हुआ. परिवार को शुरू में संदेह हुआ था, लेकिन अब यह साफ है कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना थी. अमृतपाल की मां मंजीत कौर वर्तमान में गांव की सरपंच हैं.
FBI के अनुसार, अमृतपाल सिंह पर 23 जून 2026 को कैलिफोर्निया की अदालत में नशीले पदार्थों की साजिश, वितरण और कब्जे का आरोप लगाया गया था. यह मामला रविंदर धंदा गिरोह से जुड़ा है, जो बड़े पैमाने पर ड्रग्स की तस्करी करता था. यह घटना Operation Hard Ball के तहत हुई बड़ी कार्रवाई का हिस्सा है, जिसमें लॉरेंस बिश्नोई, जग्गू भगवानपुरिया और रविंदर धंदा जैसे गैंगस्टरों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किए गए.
इस दौरान 1000 किलो से ज्यादा कोकीन, हेरोइन और हथियार बरामद हुए. अमृतपाल सिंह की मौत FBI की सूची में शामिल होने से पहले ही हो चुकी थी, जिससे इस मामले में नया ट्विस्ट आ गया है. पुलिस और परिवार अब पूरी घटना की जांच कर रहे हैं.