फेसबुक फ्रेंड बना दरिंदा, होटल में 12 दिन कैद… मददगार भी निकला हैवान, रुह कंपा देगी आगरा की घटना

Global Bharat 22 Apr 2026 04:04: PM 1 Mins
फेसबुक फ्रेंड बना दरिंदा, होटल में 12 दिन कैद… मददगार भी निकला हैवान, रुह कंपा देगी आगरा की घटना

आगरा: सोशल मीडिया पर दोस्ती युवती के लिए खौफनाक साबित हुआ. फेसबुक के जरिए हुई जान-पहचान के बाद जब युवती युवक से मिलने आगरा पहुंची तो उसके साथ लगातार दुष्कर्म किए जाने का गंभीर आरोप सामने आया है. पीड़िता मूल रूप से उत्तराखंड की रहने वाली बताई जा रही है और पिछले दो वर्षों से आगरा में रह रही थी. पुलिस को दी शिकायत में बताया कि फेसबुक पर उसकी एक युवक से दोस्ती हुई थी. बातचीत बढ़ने के बाद युवक ने उसे मिलने के लिए बुलाया. जब वह उससे मिलने पहुंची तो आरोपी उसे एक होटल में ले गया, जहां उसने कथित तौर पर 12 दिनों तक उसे जबरन बंधक बनाकर दुष्कर्म किया. 

किसी तरह आरोपी के चंगुल से निकलकर पीड़िता होटल से भागने में सफल रही. वह अपनी जान बचाने के लिए एक ऑटो में बैठकर वहां से निकल रही थी, लेकिन उसकी समस्या खत्म नहीं हुई. आरोप है कि ऑटो चालक ने उसे सुनसान इलाके में ले जाकर अपने साथियों को बुलाया और मिलकर उसके साथ गैंगरेप किया. 

घटना के बाद अर्धनग्न अवस्था में पीड़िता ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोगों की नजर उस पर पड़ी और मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही थाना खंदौली क्षेत्र की पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता को तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां उसका मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है. 

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है.  पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपियों की पहचान करने और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी. यह घटना एक बार फिर सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती करने के खतरों को उजागर करती है, साथ ही महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है.

Agra Hotel Incident ​Sexual Assault Case ​Police Investigation ​Woman Safety ​Crime News Agra

Description of the author

Recent News