बेटी की नहाते हुए वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल, पिता ने पहले गला दबाकर मारा, फिर नीले ड्रम में...

Amanat Ansari 17 Sep 2025 08:17: PM 1 Mins
बेटी की नहाते हुए वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल, पिता ने पहले गला दबाकर मारा, फिर नीले ड्रम में...

नई दिल्ली: आगरा में एक दिल दहला देने वाले हत्याकांड का खुलासा हुआ, जहां एक पिता ने अपनी बेटी को ब्लैकमेल करने वाले अपने ही मुंहबोले भांजे की बेरहमी से हत्या कर दी. पुलिस ने करीब डेढ़ साल पुराने इस अंधे कत्ल के मामले को सुलझाते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है. 20 फरवरी, 2024 को थाना सैंया क्षेत्र में सड़क किनारे एक अधजला शव मिला था. शव की हालत ऐसी थी कि उसकी पहचान करना असंभव था.

शुरुआती जांच में पुलिस को पास में मिले सामान के आधार पर मृतक को धौलपुर का निवासी माना गया. हालांकि, सटीक पहचान के लिए डीएनए टेस्ट कराया गया, जिसके नतीजे में मृतक की शिनाख्त मलपुरा के कबूलपुर गांव निवासी राकेश के रूप में हुई. पुलिस को गुप्त सूचना मिलने पर मुख्य आरोपी देवीराम को जखोदा पुल के पास से पकड़ा गया. पूछताछ में उसने सनसनीखेज खुलासा किया.

देवीराम ने बताया कि राकेश उसकी किराए की दुकान पर कचौड़ी-समोसे बेचता था. उसने देवीराम की नाबालिग बेटी की नहाते समय अश्लील तस्वीरें और वीडियो बनाए थे और इनका इस्तेमाल कर उसे ब्लैकमेल कर रहा था. गुस्से में आकर देवीराम ने राकेश को मारने की योजना बनाई. उसने राकेश को बुलाया और मफलर व लोहे के तार से उसका गला दबाकर हत्या कर दी.

इसके बाद, अपने भतीजे की मदद से शव को एक नीले ड्रम में डाला और सुनसान जगह पर ले जाकर आग लगा दी ताकि पहचान छिपाई जा सके. डीसीपी वेस्ट अतुल शर्मा ने बताया कि मृतक के पिता लाल सिंह ने 11 जून, 2024 को अपहरण और हत्या की शिकायत दर्ज की थी. पुलिस ने मुख्य आरोपी देवीराम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि दूसरा आरोपी, उसका भतीजा, अभी फरार है और उसकी तलाश जारी है.

Agra News Agra Crime Crime News UP Crime Agra Murder

Recent News