सुहागरात पर दुल्हन ने दूल्हे के सामने रख दी अजीब शर्त, सुनते ही दूल्हे के छूटे पसीने, शर्त पूरी न होने दुल्हन ने उठाया ख़ौफनाक कदम

Global Bharat 12 Apr 2026 09:29: AM 1 Mins
सुहागरात पर दुल्हन ने दूल्हे के सामने रख दी अजीब शर्त, सुनते ही दूल्हे के छूटे पसीने, शर्त पूरी न होने दुल्हन ने उठाया ख़ौफनाक कदम

आगरा : शादी के बाद की पहली रात बेहद खास होता है, लेकिन यह रात एक परिवार के लिए डरावना अनुभव बन गई. सुहागरात के मौके पर नवविवाहिता ने पति के सामने ऐसी शर्त रख दी, जिसे सुनकर सभी हैरान रह गए. आरोप है कि दुल्हन ने कहा कि जब तक 90 लाख रुपए नहीं मिलेंगे, वह घूंघट नहीं उठाएगी और पति के साथ नहीं रहेगी. परिजनों की माने तो इस मांग के बाद घर का माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया, जब परिवार ने इतनी बड़ी रकम देने में असमर्थता जताई तो विवाद बढ़ गया. आरोप है कि कुछ ही दिनों बाद दुल्हन घर के गहने लेकर मायके चली गई और वहां से लगातार पैसे की मांग करती रही. 


आगरा के जगदीशपुरा क्षेत्र में दुल्हन की हरकतों से अजीज आकर परिवार के लोगों ने मुकदमा दर्ज कराया है. पीड़ित परिवार का कहना है कि दुल्हन और उसके परिजन बार-बार 90 लाख रुपए देने का दबाव बना रहे थे. यहां तक कि व्हाट्सएप के जरिए बैंक अकाउंट भेजकर रकम ट्रांसफर करने को कहा गया. परिवार का आरोप है कि पैसे न देने पर उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई. हालांकि, मायके से धमकी देने के बाद दुल्हन मार्च में अपने परिजनों के साथ ससुराल पहुंची. आरोप है कि उन्होंने घर के बाहर ताला लगा दिया और गाली-गलौज करते हुए परिवार को धमकाने लगे. स्थिति इतनी बिगड़ गई कि पीड़ितों को पुलिस हेल्पलाइन 112 पर कॉल करनी पड़ी. 

पीएनजी पाइप तोड़कर जिंदा जलाने की साजिश

परिवार ने आरोप लगाया है कि दुल्हन व उनके परिवार के लोगों ने घर के पीएनजी गैस कनेक्शन को तोड़कर जिंदा जलाने की कोशिश भी की. मौके पर पहुंची पुलिस ने परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला. दूल्हे के परिवार का कहना है कि शादी कराने वाले बिचौलिए ने भी इस पूरे मामले को पैसों की साजिश बताया है. उनका कहना है कि शुरुआत से ही इस विवाह का मकसद मोटी रकम वसूलना था. 

कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

दूल्हे के परिवार की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की, जिसके बाद उन्हें कोर्ट का सहारा लेना पड़ा. अदालत के आदेश के बाद थाना जगदीशपुरा क्षेत्र में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है. सभी आरोपों की सत्यता की पड़ताल के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल परिवार दहशत में है और सुरक्षा की मांग कर रहा है.

आगरा न्यूज सुहागरात आगरा ब्रेकिंग न्यूज आगरा लेटेस्ट न्यूज Agra News Suhagrat Agra Breaking News Agra Latest News

Description of the author

Recent News