Ghaziabad Viral Video : चोरी करने क्लीनिक में घुसा चोर, शटर और कंक्रीट में फंसा गला, फायर टीम ने किया रेस्क्यू, देखें मजेदार वीडियो

Global Bharat 12 Apr 2026 03:03: PM 1 Mins
Ghaziabad Viral Video : चोरी करने क्लीनिक में घुसा चोर, शटर और कंक्रीट में फंसा गला, फायर टीम ने किया रेस्क्यू, देखें मजेदार वीडियो

गाजियाबाद : कहते हैं कि नकल के लिए अक्ल चाहिए होती है. अगर अक्ल नहीं हो तो नकल नहीं कर सकते हैं. उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के इंदिरापुरम में चोरी करने के लिए क्लीनिक में चोर घुस रहा था. हालांकि, शटर से घुसते वक्त फंस गया. काफी प्रयास के बाद भी चोर नहीं निकल सका. सुबह जब चोर ने लटका हुआ देखा तो इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी. फायर ब्रिगेड की टीम ने चोर को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला. शटर में फंसे हुए चोर का वीडियो सोशल पर खूब वायरल हो रहा है. 

जानकारी के मुताबिक, गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में एक क्लीनिक के अंदर चोर घुसा हुआ था. हालांकि, चोरी करने में कामयाब नहीं हुआ. शटर में फंसने की वजह से ना बाहर निकल सका और नहीं अंदर जा सका. चोर को बीच में लटका हुआ देखकर इसकी सूचना पुलिस की दी गई. सूचना के बाद फायर स्टेशन वैशाली के अग्निशमन अधिकारी मौके पर पहुंचे. अग्निशमन विभाग की टीम ने शटर और कंक्रीट के बीच फंसे हुए युवक को बाहर निकाला. युवक की पहचान अभिषेक पुत्र गणेश बिहार के रूप में हुई है. 

युवक को सुरक्षित निकालने के बाद पुलिस पूछताछ कर रही है. पूछताछ के बाद नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की बात कही जा रही है. फिलहाल चोर के शटर और कंक्रीट के बीच में फंसने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है. वीडियो पर जमकर प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही है. कोई कह रहा है की चोरी करने के लिए जा रहे थे तो कम से कम ट्रेनिंग तो ले लिए होते तो ऐसा दिन नहीं देखना पड़ता.

Ghaziabad News Ghaziabad Crime News Ghaziabad Breaking News Ghaziabad गाजियाबाद न्यूज गाजियाबाद क्राइम न्यूज गाजियाबाद ब्रेकिंग न्यूज गाजियाबाद

Description of the author

Recent News