"5 मिनट में पैसा डबल" नकली नोट गैंग का पर्दाफाश, नेपाल से होता था सप्लाई, ऐसे बनाते थे शिकार

Global Bharat 12 Apr 2026 02:02: PM 1 Mins

बस्ती : उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में नकली नोट के गैंग का पुलिस ने पर्दाफाश किया है. पुलिस ने जाली नोटों के कारोबार से पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें एक नेपाली नागरिक भी है. इनके पास से चार लाख 20 हजार रुपये के नकली नोट बरामद हुए हैं. सूचना के बाद एक्टिव हुई पुलिस ने घेराबंदी करने के बाद आरोपियों को पकड़ा है. इनके पास से 500, 200 व 100 रुपए के नकली नोट बरामद हुए हैं. जांच में अंतर्राष्ट्रीय गिरोह के सक्रिय होने की बात सामने आई है. पुलिस पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है. 


बस्ती पुलिस को सूचना मिली थी कि बक्साई पुल के पास कुछ संदिग्ध लोग खड़े हैं. ऐसा लग रहा है कि किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है. सूचना के बाद  थाना वॉल्टरगंज व स्वाट टीम ने घेराबंदी की और पांच लोगों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों के पास से 500, 200 व 100 रुपये के 17 बंडल जाली नोट बरामद किए. इनकी सप्लाई में शामिल तीन मोटरसाइकिल व मोबाइल भी पुलिस ने जब्त किया है. 

नेपाल का रहने वाला है आरोपी

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों का गैंग अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर काम कर रहा है. गिरफ्तार मणिकांत चौधरी नेपाल का रहने वाला है. वहीं, मुस्तफा, नबीउल्लाह, नबीउल्लाह उस्मानी व हबीबुर्रहमान बलरामपुर, महराजगंज व संतकबीरनगर नगर के रहने वाले हैं. एएसपी श्यामकांत ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी बैंक अयोध्या, सिद्धार्थनगर, अंबेडकर नगर व अयोध्या आदि जनपदों के ग्रामीण इलाकों को टारगेट करते थे. 

पैसा डबल करने का झांसा

बताया कि ग्रामीण इलाकों में बैंक के पास पैसा डबल की बात कहकर पैसा निकालने वाले भोले लोगों व बुजुर्गों को विश्वास में लेकर असली नोट लेते थे. असली नोट लेने के बाद नकली नोट उन्हें दे देते थे. एसपी ने कहा कि नेपाल कनेक्शन सामने आने के बाद अंतराष्ट्रीय नेटवर्क की जांच की जा रही है. पूरे नेटवर्क को ब्रस्ट किया जाएगा.

Basti News Basti Breaking News Fake Notes Punishment for Printing Fake Notes Identification of Fake Notes बस्ती न्यूज बस्ती ब्रेकिंग न्यूज नकली नोट नकली नोट छापने की सजा नकली नोट की पहचान

Description of the author

Recent News