पुणे: महाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल का हेलीकॉप्टर गलत जगह पर उतर गया. घटना पुणे के खानवडी इलाके में हुई, जहां वे नासिक से एक जिला परिषद स्कूल के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे. पायलट ने हेलीकॉप्टर को निर्धारित हेलीपैड की बजाय स्कूल के पास बनी कार पार्किंग एरिया में लैंड करा दिया. इस अचानक और गलत लैंडिंग से वहाँ मौजूद लोगों में दहशत फैल गई.
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस मामले को काफी गंभीर बताया है. उन्होंने कहा कि पूरी घटना की जांच कराई जाएगी और पायलट की लापरवाही की भी जांच होगी. मंत्री छगन भुजबल खुद पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आई.
बता दें कि छगन भुजबल NCP से जुड़े हैं, जिस पार्टी के वरिष्ठ नेता अजित पवार का कुछ समय पहले प्लेन क्रैश में निधन हो गया था. यह घटना सुरक्षा प्रोटोकॉल और हेलीकॉप्टर संचालन की लापरवाही पर सवाल उठा रही है.