नई दिल्ली: गुजरात में अहमदाबाद पुलिस इस शहर के इतिहास का सबसे बड़ा बुलडोजर एक्शन चला रही है. ये कार्रवाई हो रही है अहमदाबाद के चंदोला इलाके में, जहां सैकड़ों बांग्लादेशी अवैध रूप से घुस कर बैठे हैं. पुलिस के इस ऑपरेशन में 2000 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है. 80 जेसीबी मशीन लगई गई हैं साथ ही 60 से ज्यादा डंपर भी इन बांग्लादेशियों के अतिक्रमण को हटाने में जुटे हुए हैं.
डोला झील इलाके में रहते हैं अवैध बांग्लादेशी
एसएसपी क्राइम शरद सिंघल का कहना है कि डोला झील इलाके में ही ज्यादातर अवैध बांग्लादेश बसे हुए हैं. जहां इन लोगों ने अपनी पूरी बस्तियां बसा रखी हैं. हाल ही में 100 से ज्यादा बांग्लदेशियों की पहचान हुई थी. जिसके बाद इन अवैध बस्तियों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए प्रशासन से ये ऑपरेशन चलाया है. जिसमें चंदोला लेक के इलाके में सभी अवैध बस्तियों को ध्वस्त कर दिया गया है. हाल ही में गुजरात सरकार ने अवैध बांग्लादेशियों पर एक्शन लेकने का आदेश भी दिया था. ये आदेश गृह मंत्री हर्ष सिंघवी की तरफ से दिया गया था. जिसे कई चरणों में पूरा किया गया है.
पहले बिजली कनेक्शन काटे गए
एएमसी के अधिकारियों ने इस ऑपरेशन को शुरू करने से एक दिन पहले इन अवैध बांग्लादेशियों की बस्तियों के बिजली कनेक्शनों को काटा, ये कनेक्शन कल दोपहर में ही काट दिये गए थे. इसके बाद पहले चरण में हथोड़े का इस्तमाल किया गया. फिर उसके बाद करीब 80 बुलडोजर लाकर अतिक्रमणकारियों को अवैध मकानों और झोंपड़ियों को ध्वस्त किया गया. इस मलवे को हटाने के लिए एएमसी ने 60 से ज्याद डम्पर लगाए हैं.
2 हजार पुलिसकर्मी तैनात रहे
अहमदाबाद नगर निगम ने चंदोला में जो कार्रवाई की है इसे गुजरात के इतिहास का सबसे बड़ा डिमोलिशन ड्राइव माना जा रहा है, लोग एएमसी की इस कार्रवाई को मिनी बांग्लादेश पर बुलडोजर एक्शन के तौर पर देख रहे हैं. इस ऑपरेशन को पुलिस और क्राइम ब्रांच ने ऑपरेशन क्लीन के नाम से चलाया है. बांग्लादेशियों की इतना ज्यादा तादात को देखते हुए इस ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किये गए थे. शांति बनाए रखने के लिए 2 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों की तैनाती यहां की गई थी. खुद गृह मंत्रालय की तरफ से इस पूरे एक्शन पर नजर रखी गई.