बिहार की ऐश्वर्या वर्मा ने अमेरिका में मचाई धूम! मिस इंडिया वॉशिंगटन 2025 का जीता खिताब

Amanat Ansari 04 Dec 2025 05:11: PM 1 Mins
बिहार की ऐश्वर्या वर्मा ने अमेरिका में मचाई धूम! मिस इंडिया वॉशिंगटन 2025 का जीता खिताब

नई दिल्ली: अमेरिका के वॉशिंगटन में आयोजित 13वें ग्लोबल वुमन फेस्टिवल 2025 में उन्होंने “मिस इंडिया वॉशिंगटन 2025” का खिताब जीत लिया. यह मुकुट उनके सिर सजते ही वॉशिंगटन से लेकर पटना तक खुशी की लहर दौड़ गई. ऐश्वर्या चार साल पहले पढ़ाई के लिए अमेरिका गई थीं. वहां मास्टर्स पूरा करने के बाद अब वह एक सफल AI इंजीनियर हैं.

तकनीक के साथ-साथ वह लड़कियों की शिक्षा, लीडरशिप और STEM फील्ड में महिलाओं को आगे लाने का काम भी बाखूबी कर रही हैं. AmPowering संगठन हर साल यह फेस्टिवल महिलाओं की ताकत और कामयाबी को सलाम करने के लिए करता है. यहां सुंदरता से ज्यादा आत्मविश्वास, बोलने की कला, टैलेंट और समाज पर असर को देखा जाता है.

ऐश्वर्या ने सभी पैमानों पर बाजी मारी. अब अगला पड़ाव और भी बड़ा है; फरवरी 2026 में न्यू जर्सी में होने वाले “मिस इंडिया USA 2025” में वह पूरे वॉशिंगटन राज्य की नुमाइंदगी करेंगी. ऐश्वर्या का कहना है, “यह ताज सिर्फ मेरा नहीं, हर उस लड़की का है जो ऊंचे सपने देखती है और मेहनत करती है.” उन्होंने बिहार की बेटियों को संदेश दिया; “टेक्नोलॉजी हो या लीडरशिप, कोई भी क्षेत्र ऐसा नहीं जहाँ हम अपनी छाप न छोड़ सकें.”

उनकी इस जीत पर अमेरिका में बसे भारतीय समुदाय ने तालियां बजाईं तो पटना में परिवार और मोहल्ले वालों ने मिठाइयां बांटीं. बिहार की बेटी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि अगर हौसला बुलंद हो तो दुनिया का कोई कोना दूर नहीं.

Aishwarya Verma Bihar Miss India Miss India Miss India Washington

Recent News