रामपुर : आजम खान की जेल से छूटने के बाद तमाम बयानबाजी के बीच में अखिलेश यादव अब रामपुर जा रहे हैं. अखिलेश यादव रामपुर पहुंचकर आजम खान से मुलाकात करेंगे. लगातार अखिलेश यादव से नाराजगी को लेकर खबरें सामने आ रही थी. ऐसे में खबरों को दरकिनार करते हुए सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव अब आजम खान से मिलने के लिए रामपुर जाएंगे, जहां पर उनका हाल-चाल लेंगे. सपा सुप्रीमों ने कहा था कि सरकार बनने पर आजम खान पर दर्ज मुकदमें वापस लिए जाएंगे. बावजूद भी आजम खान तल्ख बयानों से अखिलेश को छूता हुआ नहीं छोड़ना नहीं चाह रहे हैं.
जानकारी के मुताबिक 8 अक्टूबर को सपा सुप्रीमो आजम खान से मिलने के लिए रामपुर जाएंगे. सपा सुप्रीमो के रामपुर जाने को लेकर ऐलान होने के बाद से सियासी कौतूहल तेज हो गया है. आजम खान जेल से छूटने के बाद पहले बयान दिया था कि हम कोई बड़े नेता नहीं है कि कोई मुझे लेने आएगा. फिर आजम खान ने कहा कि अखिलेश यादव ने मुकदमा लेने की बात कहीं है तो इस पर मैं क्या कह सकता हूं. फिर आजम खान ने बयान दिया कि अखिलेश यादव बड़े नेता है. बड़ी पार्टी के बड़े नेता हैं.
आजम खान की ओर से एक के बाद एक दिए गए बयान के बाद से ही सपा सुप्रीमो से नाराजगी को लेकर खबरें सामने आ रही थी. ऐसे में अब उनके रामपुर जाने के ऐलान के बाद रिश्तो में मधुरता आएगी या फिर कुछ और देखने को मिलेगा. यह दोनों की मुलाकात ही तय करेगा. फिलहाल अब अखिलेश यादव रामपुर जाएंगे और रामपुर जाने को लेकर ऐलान हो गया है.