"जो भाजपा का साथी, वो रामघाती" अखिलेश के नए बयान से सियासत में नया संग्राम

Global Bharat 09 Jul 2026 11:36: PM 1 Mins


Akhilesh Yadav News : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राम मंदिर ट्रस्ट और कथित अनियमितताओं को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है. सोशल मीडिया पर जारी अपने विस्तृत बयान में उन्होंने कहा कि यह मामला केवल कुछ व्यक्तियों का नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों की आस्था और विश्वास से जुड़ा विषय है. उन्होंने आरोप लगाया कि केवल इस्तीफों से मामला समाप्त नहीं हो सकता और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष न्यायिक जांच कराई जानी चाहिए.

अखिलेश यादव ने सवाल उठाया कि यदि किसी वाहन का चालक दोषी हो सकता है तो उसके मालिक की जिम्मेदारी भी तय होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने जिम्मेदारियां सौंपीं, उनकी भूमिका की भी जांच होनी चाहिए. उन्होंने मांग की कि जिन पदाधिकारियों ने इस्तीफा दिया है, उनके कार्यकाल में हुए सभी भूमि सौदों और अन्य फैसलों की भी न्यायिक जांच कराई जाए.

उन्होंने यह भी कहा कि पूरे ट्रस्ट का पुनर्गठन किया जाना चाहिए और केवल निचले स्तर के लोगों पर कार्रवाई करने के बजाय शीर्ष स्तर तक जवाबदेही तय होनी चाहिए. अखिलेश ने आरोप लगाया कि आरोपियों का स्वागत किए जाने जैसे दृश्य कई गंभीर सवाल खड़े करते हैं. उन्होंने कहा कि जिन लोगों पर आरोप हैं, उनके विदेश जाने पर रोक लगाने और उनकी गतिविधियों पर निगरानी रखने की जरूरत है.

भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने दावा किया कि पार्टी के भीतर भगदड़ मची हुई है और कई लोग भाजपा छोड़ना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि यदि कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) की जांच हो तो कई तथ्य सामने आ सकते हैं. अपने बयान के अंत में अखिलेश यादव ने नारा देते हुए कहा कि जो भाजपा का साथी, वो रामघाती.

Akhilesh Yadav Ramghati Remark BJP Ram Mandir Trust Political Controversy

Description of the author

Recent News