नई दिल्ली: मौसम विभाग (IMD) ने 3 मई को देश के कई हिस्सों में फिर से बारि और आंधी का दौर शुरू होने की चेतावनी दी है. अगले 24 घंटों के दौरान 17 राज्यों में मध्यम से भारी बारिश के साथ 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. कुछ इलाकों में वज्रपात और ओले गिरने का भी खतरा बताया गया है.
IMD के अनुसार, पश्चिमी राजस्थान और उत्तरी हरियाणा के आसपास चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है, जिसके असर से पूर्वी और उत्तरी भारत सहित कई राज्यों में मौसम खराब रहने वाला है. किसानों को अपनी फसलों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
इन 17 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट
यूपी, बिहार, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और असम में कल भारी बारिश के साथ आंधी चलने की संभावना है.
- दिल्ली-NCR: 3 मई को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहने की उम्मीद है. 4 और 5 मई को भी तेज बारिश और 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार वाली आंधी का अलर्ट जारी किया गया है.
- उत्तर प्रदेश: मेरठ, अलीगढ़, बुलंदशहर, मथुरा, आगरा, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर समेत कई जिलों में तूफानी बारिश का खतरा. लखनऊ में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रह सकता है.
- बिहार: पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्णिया, भागलपुर सहित अधिकांश जिलों में भारी बारिश और 50-60 किमी/घंटा की तेज हवाएं चल सकती हैं. पटना में दिन का तापमान 32 डिग्री के आसपास रहेगा.
- उत्तराखंड: नैनीताल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, चंपावत आदि जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट. देहरादून में अधिकतम 30 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री तापमान रहने की संभावना.
- हिमाचल प्रदेश: कांगड़ा, शिमला, मंडी, सोलन समेत कई क्षेत्रों में भारी बारिश और आंधी. ऊंचाई वाले इलाकों में 70 किमी/घंटा तक हवा चल सकती है. मनाली में तापमान 9 डिग्री से नीचे गिर सकता है.
- पंजाब: अमृतसर, लुधियाना, होशियारपुर, बठिंडा आदि जिलों में मध्यम से भारी बारिश के साथ तेज हवाओं का इंतजार.
- राजस्थान: जयपुर, जोधपुर, सीकर, बाड़मेर, भरतपुर आदि में येलो अलर्ट. जयपुर में अधिकतम तापमान 39 डिग्री रह सकता है.
- मध्य प्रदेश: भोपाल, शिवपुरी, छिंदवाड़ा, बालाघाट समेत कई जिलों में 3 से 5 मई तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना. भोपाल में दिन का तापमान 39 डिग्री के आसपास रहेगा.
पहाड़ी राज्यों में यात्रा पर निकलने से पहले मौसम अपडेट जरूर देख लें. खेतों में काम कर रहे किसान और खुले में रहने वाले लोग सतर्क रहें. बिजली गिरने और तेज हवाओं से नुकसान का खतरा बना हुआ है. मौसम विभाग लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए है और जरूरत पड़ने पर आगे की चेतावनियां जारी की जाएंगी.
Weather News
Weather Update
Heatwave
Severe Heat
Heavy Rainfall
IMD Alert