Aligarh woman stranded in Iran: तीर्थ यात्रा पर गई अलीगढ़ की शमां अफरोज कैसे ईरान में कैसे फंसी, क्या प्रधानमंत्री मोदी लाएंगे वापस?

Rahul Jadaun 20 Jun 2025 02:20: PM 1 Mins
Aligarh woman stranded in Iran: तीर्थ यात्रा पर गई अलीगढ़ की शमां अफरोज कैसे ईरान में कैसे फंसी, क्या प्रधानमंत्री मोदी लाएंगे वापस?

Aligarh woman stranded in Iran: ईरान-इजरायल युद्ध के बीच अलीगढ़ की शमां अफरोज भी फंसी हुई हैं. सिर्फ शमां अफरोज ही नहीं उनके समेत उत्तर प्रदेश के बार 12 भी ईरान के एक होटल में फंसे हुए हैं. अब ये लोग भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुहार लगा रहे हैं कि उन्हें किसी भी तरह वापस हिन्दुस्तान लाया जाए, लेकिन कुछ लोग ये सवाल भी पूछ रहे हैं कि आखिरकार ये लोग ईरान में पहुंचे कैसे, और भारत सरकार इन्हें वापस लाने के लिए क्या कदम उठाएगी?

तीर्थयात्रा करने ईरान गए थे ये लोग

दरअसल एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया जिसमें कुछ महिलाएं भारतयी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुहार लगा रही थीं कि उन्हें ईरान से निकाल कर वापस भारत बुलाया जाए. इस वीडियो में जो महिला था उसका नाम शमां अफरोज है, वो उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के सिविल लाइन क्षेत्र में पड़ने वाले अमीर निशा की रहने वाली है, शमा के समेत कुल 12 लोग ईरान के इस होटल में फंसे हुए हैं, ये सभी भारत सरकार और ईरान के दूतावास से मदद की गुहार लगा रहे हैं, जानकारी के मुताबिक शमां और उसके साथ मौजूद लोग 30 मई को दिल्ली से ईरान गए थे. ये लोग तीर्थ यात्रा पर ईरान पहुंचे थे, जिस दिन इन्हें वापस लौटना था उससे एक दिन पहले ही ईरान और इजरायल के बीच युद्ध शुरू हो गया. जिसकी वजह से फ्लाइट्स का उड़ना बंद हो गया. और ये सभी लोग वहीं फंस गए.

हालात खराब, होटल से निकलना हुआ मुश्किल

शमां के मुताबिक ईरान में हालात ज्यादा बदतर हो चुके हैं, वहां होटल से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है. हर तरफ बम और मिसाइल की बरसात हो रही है. हालांकि इन बिगड़े हालातों के बीच भारत सरकार ने ईरान में फंसे भारतीयों को बाहर निकालने का काम शुरू किया है. सैकड़ों भारतीयों को ईरान से वापस हिन्दुस्तान पहुंचाया भी जा चुका है. ऐसे में उम्मीद तो ये भी जताई जा रही है कि जल्दी ही शमां और उसके साथियों को भी भारत सरकार ईरान से निकाल कर भारत ले आएगी.

Aligarh woman stranded in Iran Shama Afroze pilgrimage Modi rescue mission India pilgrims in Iran Iran-Israel war 2025

Recent News