पाताल से भी नहीं बचेंगे TMC गुंडे! अमित शाह ने जलपाईगुड़ी में दी सख्त चेतावनी

Amanat Ansari 15 Apr 2026 10:57: PM 1 Mins
पाताल से भी नहीं बचेंगे TMC गुंडे! अमित शाह ने जलपाईगुड़ी में दी सख्त चेतावनी

Amit Shah's Bengal Rally: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस को कड़ी चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद टीएमसी के गुंडों को पाताल से भी निकालकर हिसाब चुकता किया जाएगा. पोइला बैसाख की बधाई देते हुए अमित शाह ने आशा जताई कि नया साल बंगाल को फिर से 'सोनार बांग्ला' बनाने में मददगार साबित होगा.

उन्होंने जलपाईगुड़ी को राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण स्थान बताते हुए कहा कि ममता बनर्जी की सरकार को हटाने की मुहिम यहीं से शुरू होगी. इस बार जलपाईगुड़ी की सातों विधानसभा सीटें भाजपा जीतेगी, ऐसा उन्होंने दावा किया. शाह ने टीएमसी पर सिंडिकेट राज, कटमनी वसूली और माफिया गतिविधियों का आरोप लगाया.

उन्होंने कहा कि राजगंज और जलपाईगुड़ी में ट्रांसपोर्टरों व व्यापारियों से जबरन पैसे ऐंठे जाते हैं. बाढ़ पीड़ितों के लिए आए 100 करोड़ रुपये भी टीएमसी के लोगों ने हड़प लिए. शाह ने वादा किया कि भाजपा सत्ता में आई तो यह पैसा वापस दिलाएगी और स्टोन माफिया समेत सभी गैरकानूनी गतिविधियों पर लगाम लगाएगी.

उन्होंने ममता बनर्जी पर तंज कसते हुए कहा कि जलपाईगुड़ी पहले लकड़ी और पर्यटन के लिए प्रसिद्ध था, लेकिन ममता सरकार में यहां अब सिर्फ आंसुओं का राज चल रहा है. शाह ने कहा, "23 अप्रैल को आप ममता बनर्जी का हिसाब कर दीजिए, बाकी गुंडों का हिसाब हम चुकता कर देंगे."

चाय बागान के मजदूरों को संबोधित करते हुए अमित शाह ने बड़ा ऐलान किया. उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद ढाई साल के अंदर हर चाय बागान कर्मचारी को 500 रुपये से अधिक दैनिक मजदूरी मिलेगी और उन्हें जमीन का पट्टा देकर मालिक बनाया जाएगा.

गोरखा समुदाय की समस्याओं का जिक्र करते हुए शाह ने कहा कि चुनाव के बाद सभी झूठे मुकदमे वापस लिए जाएंगे और संवैधानिक तरीके से इस मुद्दे का समाधान किया जाएगा. साथ ही उन्होंने घुसपैठियों को बंगाल से बाहर निकालने और बहुविवाह जैसी प्रथाओं पर रोक लगाने का भी वादा किया.

Amit Shah Jalpaiguri Rally Amit Shah Speech Today Bengal political News

Recent News