IIM से पढ़े अन्नामलाई क्यों बन सकते हैं बीजेपी के नए अध्यक्ष, बीजेपी का गेम प्लान समझिए

Rahul Jadaun 20 Apr 2025 10:20: PM 2 Mins
IIM से पढ़े अन्नामलाई क्यों बन सकते हैं बीजेपी के नए अध्यक्ष, बीजेपी का गेम प्लान समझिए

नई दिल्ली: बीजेपी का नया अध्यक्ष कौन होगा, ये मुद्दा बीजेपी से ज्यादा विपक्षी पार्टियों के बीच छाया है, कुछ दिनों पहले अखिलेश यादव ने सदन में पूछा नया अध्यक्ष क्यों नहीं चुन पा रहे, तो शाह ने कहा था 7 करोड़ वाली पार्टी में अध्यक्ष चुनने में वक्त लगता है, आपकी तरह परिवार से थोड़े चुनना है, उसके कुछ दिन बाद गृहमंत्री शाह ये भी कहते हैं अन्नामलाई को राष्ट्रीय राजनीति में जगह दी जाने वाली है, तो क्या पूर्व आईपीएस और मात्र 36 साल की उम्र में तमिलनाडु बीजेपी के अध्यक्ष बनने वाले अन्नामलाई बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने जा रहे हैं, इसे समझने के लिए आपको इनकी कुछ तस्वीरें देखनी होगी, पर उससे पहले ये जानिए कि बीजेपी अध्यक्ष की रेस में इनके अलावा 6 और नाम कौन से हैं.

  • पहले नंबर पर हैं- प्रहलाद जोशी, जो मोदी सरकार में मंत्री हैं, RSS बैकग्राउंड से आते हैं, कर्नाटक के रहने वाले हैं
  • दूसरे नंबर पर हैं- बीएल संतोष, संगठन महासचिव हैं, RSS के प्रचारक हैं, और ये भी कर्नाटक से ही आते हैं
  • तीसरे नंबर पर हैं- धर्मेन्द्र प्रधान, केन्द्रीय शिक्षा मंत्री हैं, ओडिशा के रहने वाले हैं, RSS के दुलारे कहे जाते हैं
  • चौथे नंबर पर हैं- भूपेन्द्र यादव, मोदी सरकार में मंत्री हैं, राजस्थान के रहने वाले हैं, संघ बैकग्राउंड से आते हैं
  • पांचवें नंबर पर हैं- मनोज सिन्हा, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल हैं, यूपी के रहने वाले हैं, पार्टी में बड़ी पकड़ है
  • छठे नंबर पर हैं- सीटी रवि, बीजेपी के विधायक हैं, कर्नाटक से आते हैं, तेजतर्रार नेताओं में गिनती होती है

लेकिन सूत्र बताते हैं बीजेपी इस बार संगठनात्मक अनुभव के साथ-साथ युवा चेहरा अध्यक्ष पद के लिए तलाश रही है, और अन्नामलाई ने IIM लखनऊ से मैनेजमेंट की पढ़ाई की है, उनकी संगठनात्मक क्षमता के कायल खुद शाह भी हैं, जिसकी तारीफ उन्होंने खुले मंच से की है.

बीजेपी तमिलनाडु में कमल भी खिलाना चाहती है, अन्नामलाई ने ये प्रण लिया है कि जब तक वहां बीजेपी सरकार नहीं बनती तो जूता-चप्पल नहीं पहनेंगे, कुछ समय पहले खुद पर कोड़े मारते उनकी तस्वीर भी वायरल हुई थी, कर्नाटक कैडर के IPS होने के नाते कर्नाटक समेत साउथ के कई राज्यों में इनकी अच्छी पकड़ भी है, इनके ट्रांसफर जिस भी जिले से हुए, वहां के लोगों ने साफ कहा इतने ईमानदार अधिकारी कहां मिलेंगे, ऐसा सिंघम आईपीएस हमसे मत छीनो, जो ये बताता है इनकी पॉपुलैरिटी भी खूब है, यही वजह है कि ये मोदी-शाह दोनों के चहेते हैं, हालांकि इनका बैकग्राउंड आरएसएस वाला नहीं है, इसलिए यहां चुनौती आ सकती है, पर शाह के ऐलान से ये साफ हो गया है कि अन्नामलाई राष्ट्रीय राजनीति में आने जा रहे हैं, जहां उन्हें चार में से एक पद मिल सकता है.

  • पहला- बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी, ताकि दक्षिण में बीजेपी और मजबूत हो, हिंदी पार्टियों वाला टैग इससे हटे, के कामराज जैसे कांग्रेस के लीडर जिन्हें कांग्रेस ने उपयुक्त सम्मान नहीं दिया, उसका जवाब बीजेपी दे पाए.
  • दूसरा- बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पहले बनाए जाएं, वहां से अनुभव लें, आगामी चुनाव जीताकर दिखाएं, उसके बाद इन्हें पार्टी नियमों के आधार पर प्रमोशन दिया जाए
  • तीसरा- बीजेपी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनें, जिसकी जिम्मेदारी फिलहाल कर्नाटक के युवा सांसद तेजस्वी सूर्या के पास है, इससे पहले अनुराग ठाकुर भी ये जिम्मेदारी संभाल चुके हैं.
  • चौथा- जब तक मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं होता, कोई जिम्मेदारी दी जाए और फिर सीधा दिल्ली में मोदी कैबिनेट में मंत्री बनें.
annamalai k annamalai annamalai bjp bjp tamil nadu bjp president

Recent News