नई दिल्ली: सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है. मंगलवार को एक बार फिर दोनों कीमती धातुएं सस्ती हुईं. MCX पर चांदी का भाव 2200 रुपए से ज्यादा फिसल गया और अब 1 किलो चांदी अपने लाइफ टाइम हाई से 2.26 लाख रुपए से ज्यादा सस्ती हो गई है.
4 दिसंबर एक्सपायरी वाली चांदी की वायदा कीमत सोमवार को 1,95,793 रुपए प्रति किलो पर बंद हुई थी. मंगलवार को खुलते ही यह 2238 रुपए गिरकर 1,93,555 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई. अक्टूबर में ज्यादातर दिन गिरावट देखने को मिली है. 30 सितंबर को यह 2,23,706 रुपए पर थी, जबकि अब तक यह करीब 30,151 रुपए प्रति किलो सस्ती हो चुकी है.
जनवरी 2026 में चांदी ने पहली बार 4 लाख रुपए का स्तर पार किया था और 4,20,048 रुपए प्रति किलो का हाई छुआ था. उस रिकॉर्ड स्तर से अब यह 2,26,493 रुपए प्रति किलो नीचे आ चुकी है. सोने की कीमत में भी अक्टूबर में गिरावट आई है. सितंबर के आखिरी कारोबारी दिन 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,49,036 रुपए पर बंद हुआ था.
मंगलवार को यह 1,42,581 रुपए पर पहुंच गया, यानी अब तक 6455 रुपए सस्ता हो गया. मंगलवार को खुलते ही सोना 492 रुपए प्रति 10 ग्राम गिरकर 1,42,581 रुपए पर आ गया. सोना-चांदी या गोल्ड-सिल्वर ETF में निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें.