धनतेरस से पहले सोना-चांदी के दाम धड़ाम! चांदी ₹26,000 सस्ती, सोना भी हुआ सस्ता

Amanat Ansari 25 Oct 2026 08:14 PM 1 Mins
धनतेरस से पहले सोना-चांदी के दाम धड़ाम! चांदी ₹26,000 सस्ती, सोना भी हुआ सस्ता

नई दिल्ली: धनतेरस, दिवाली और शादी-ब्याह के सीजन से ठीक पहले सोना और चांदी खरीदने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है. दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में हाल के दिनों में अच्छी-खासी गिरावट आई है. इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार, 30 सितंबर से 23 अक्टूबर 2026 के बीच 24 कैरेट सोना ₹6,258 प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है, जबकि चांदी में ₹26,020 प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई है.

IBJA के अनुसार, 30 सितंबर को 24 कैरेट सोना ₹1,47,888 प्रति 10 ग्राम था, जो 23 अक्टूबर को घटकर ₹1,41,630 पर आ गया. 22 कैरेट सोना भी ₹6,349 सस्ता होकर ₹1,29,566 प्रति 10 ग्राम रह गया. वहीं चांदी का भाव 30 सितंबर को ₹2,20,435 प्रति किलो था, जो अब ₹1,94,415 पर पहुंच गया है. MCX पर भी दोनों धातुओं के वायदा भाव में दबाव देखा गया. चांदी अपने रिकॉर्ड हाई से लगभग आधी कीमत पर आ चुकी है.

अमेरिकी ब्याज दरों को लेकर अनिश्चितता, महंगाई की चिंताएं, वैश्विक तनाव और रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद निवेशकों की मुनाफावसूली को इस गिरावट का प्रमुख कारण माना जा रहा है. ज्वेलरी खरीदते समय शहर, दुकान, मेकिंग चार्ज, GST और अन्य खर्चों के कारण अंतिम कीमत अलग हो सकती है.

इसलिए स्थानीय ज्वेलर से ताजा रेट जरूर चेक करें. निवेश के विकल्पों में गोल्ड ETF, फिजिकल गोल्ड (सिक्के, बार, ज्वेलरी) उपलब्ध हैं, जबकि नए सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड जारी नहीं हो रहे हैं. त्योहारों से पहले कीमतों में आई यह गिरावट खरीदारों के लिए अच्छा मौका साबित हो सकती है, लेकिन खरीदारी से पहले मौजूदा बाजार भाव और शर्तों की जांच जरूर कर लें.

Recent News