कांग्रेस नेता रहते हिंदुस्तान में, दिल है पाकिस्तान मेंः अनुराग ठाकुर

Global Bharat 10 May 2024 05:46: PM 1 Mins
कांग्रेस नेता रहते हिंदुस्तान में, दिल है पाकिस्तान मेंः अनुराग ठाकुर

सैम पित्रोदा (Sam Pitroda) और मणिशंकर अय्यर (Mani Shankar Aiyar) के हालिया बयानों की वजह से भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस (Congress) पर हमलावर है और बीजेपी के नेता कांग्रेस को घेर रही है. इसी बीच अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने भी कांग्रेस पर निशाना साधा है. अनुराग ठाकुर ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस नेता रहते हिंदुस्तान में हैं, दिल पाकिस्तान में है.

पाक के पास एटम बम है, तो भारत के पास मोदी है

इसके साथ अन्य बीजेपी नेता भी कांग्रेस नेताओं के बयान को लेकर लगातार हमलावर हैं. इसी बीच शुक्रवार को बीजेपी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या (Tejasvi Surya) ने कांग्रेस को घेरने की कोशिश की है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के पास एटम बम है, तो भारत के पास मोदी (PM Modi) है. वहीं केंद्रीय मंत्री और बीजेपी प्रत्याशी राजीव चंद्रशेखर ने कांग्रेस को चेतावनी देते हुए कहा है कि सब ये समझ लें कि ये नया भारत है.

मुख्तार अब्बास नकवी ने दिया करारा जवाब

भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने करारा जवाब देते हुए कहा कि ये सब परिवार के प्रॉक्सी पाकिस्तान प्रायोजित प्रोग्राम है, जिसे देखकर समझा जा सकता है कि अगर चोट लगेगी पाकिस्तान को तो चीखें परिवार और कांग्रेस की निकलेंगी. इसके साथ ही उन्होंने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के चुनावी घोषणापत्र पर कहा कि विपक्षी गठबंधन में दो दर्जन से ज्यादा लोग है और उन्हें चुनाव जीतने की चिंता बिलकुल नहीं है.  

क्या कहा था मणिशंकर अय्यर ने...?

दरअसल मणिशंकर अय्यर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने पाकिस्तान के साथ बातचीत करने का समर्थन किया है. इस दौरान अय्यर ने कहा कि पाकिस्तान एक संप्रभु देश है और उनकी भी इज्जत है, उस इज्जत को कायम रखते हुए आप उनसे जो भी बात करना चाहते हैं करें, लेकिन बात तो करें.

मणिशंकर अय्यर ने कहा कि बंदूक लेकर आप घूम रहे हैं और उससे तनाव बढ़ रहा है. अय्यर ने कहा कि अगर वहां कोई पागल सत्ता पर काबिज हो जाए तो क्या होगा, उनके पास परमाणु बम है. हमारे पास भी है, लेकिन अगर लाहौर स्टेशन पर बम फूटा तो सिर्फ8 सेकेंड में बम का रेडिएशन अमृतसर पहुंच जाएगा.

Recent News