हरिद्वार में अपर्णा यादव के साथ क्या हुआ, सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल...

Amanat Ansari 24 Jan 2026 04:30: PM 1 Mins
हरिद्वार में अपर्णा यादव के साथ क्या हुआ, सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल...

नई दिल्ली: बीजेपी नेता और यूपी महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव हाल ही में हरिद्वार में बसंत पंचमी के अवसर पर गंगा स्नान करने पहुंची थीं. यूपी सिंचाई विभाग के वीआईपी घाट पर स्नान के दौरान कुछ पत्रकारों और लोगों ने उन्हें घेर लिया और उनके पति प्रतीक यादव द्वारा हाल में इंस्टाग्राम पर डाले गए तलाक संबंधी पोस्ट के बारे में सवाल करने शुरू कर दिए.

पत्रकारों के सवाल का नहीं दिया जवाब

अपर्णा ने पहले तो सवालों का जवाब देने से इनकार किया और आगे बढ़ने की कोशिश की, लेकिन जब सवाल जारी रहे तो वे काफी नाराज हो गईं. उन्होंने अपने सुरक्षाकर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि इन तीनों की फोटो खींच लो, क्योंकि ये लोग नहाते समय मेरी तस्वीरें और वीडियो जबरदस्ती बना रहे थे.

निजता के उल्लंघन का लगाया आरोप

उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी निजता का उल्लंघन किया जा रहा है, खासकर स्नान के दौरान फोटो-वीडियो लेने की कोशिश की गई. अपर्णा ने साफ कहा कि वे ऐसे निजी सवालों पर बात नहीं करना चाहतीं और मीडिया के इस रवैये से असहज महसूस कर रही हैं. बता दें कि इससे पहले उनके पति प्रतीक यादव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर तलाक की बात कही थी, जिसमें उन्होंने अपर्णा पर परिवार बिगाड़ने का आरोप लगाया था. यह मामला राजनीतिक और सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहा.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

हरिद्वार पहुंचने का उद्देश्य गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करना था, लेकिन वह संभव नहीं हो सकी. इसके बाद अपर्णा गंगा स्नान के लिए घाट पर गईं, जहां यह घटना हुई. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह खबर तेजी से फैल गई है. अपर्णा यादव ने इस दौरान मीडिया पर निजता भंग करने का गंभीर आरोप लगाया और कहा कि महिलाओं के साथ ऐसे व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए. यह घटना महिला की गरिमा और प्रेस की जिम्मेदारी पर भी सवाल उठा रही है.

Aparna Yadav Ganga Asnan Haridwar Asnan Political News

Recent News