ED के द्वारा गिरफ्तारी के खिलाफ अरविंद केजरीवाल की अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू हो गई. बता दें कि दिल्ली शराब नीति मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नौवीं बार ED के समन पर हाजिर नहीं हुए थे, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया था. उसके बाद आम आदमी पार्टी सुप्रीम कोर्ट पहुंची थी. फिलहाल अरविंद केजरीवाल अंतरिम जमानत पर हैं. यह खबर अपडेट की जाएगी.