अंदर सीएम योगी कर रहे थे मीटिंग, बाहर बैठे थे सपा विधायक अतुल प्रधान, तभी बजा फोन

Abhishek Chaturvedi 05 Aug 2025 01:45: PM 2 Mins
अंदर सीएम योगी कर रहे थे मीटिंग, बाहर बैठे थे सपा विधायक अतुल प्रधान, तभी बजा फोन

...ये तस्वीर है मेरठ के सरधना सीट से सपा विधायक अतुल प्रधान की, जो गेट के बाहर धरने पर बैठे हैं, इन्होंने हाथ में एक तख्ती पकड़ रखी है, जिस पर लिखा है विपक्ष का विधायक, चौंकाने वाली बात ये थी कि ये जिस गेट के बाहर बैठे थे, उसके अंदर सीएम योगी मीटिंग कर रहे थे, अधिकारी से लेकर नेता तक सब मौजूद थे, करीब 2 घंटे तक सपा विधायक बाहर बैठकर ये कहते रहे कि मैं मीटिंग में अपने क्षेत्र की जनता की समस्याएं बताने आया था, लेकिन मुझे अंदर नहीं जाने दिया गया, ये बीजेपी सरकार जनता विरोधी है, सपा सरकार में विपक्षी नेताओं को भी सम्मान मिलता था. ये हमारी नहीं सुन रहे.

ये बात जैसे ही अंदर योगी आदित्यनाथ तक पहुंची, उन्होंने तुरंत सरधना विधायक को कॉल लगा दिया, जिसका वीडियो भी अब सामने आया है. अगले ही पल एडीएम सिटी बृजेश कुमार सिंह उन्हें बुलाने बाहर पहुंच जाते हैं और अतुल प्रधान उनके कहने पर अंदर जाते हैं, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनकी मुलाकात होती है, वहां क्या बात होती है, कौन से मुद्दे ये उठाते हैं, इसका जिक्र बाहर नहीं आता, लेकिन उससे पहले जो इन्होंने ट्वीट किया था, उसके आधार पर ये कहा जा सकता है कि बाढ़ से बेहाल इलाकों और अपराधियों के जनता में खौफ की बात इन्होंने की होगी, ये जिस क्षेत्र से विधायक हैं.

वहां पश्चिमी यूपी के कई जिलों में इन दिनों ड्रोन उड़ने की समस्या से लोग परेशान हैं, रातों को जागकर पहरा दे रहे हैं, क्योंकि उन्हें शक है पहले चोर ड्रोन उड़ाते हैं, ड्रोन से घरों की रेकी करते हैं और फिर हाथ साफ कर लेते हैं, जिसकी ख़बर योगी आदित्यनाथ तक पहुंची तो उन्होंने साफ आदेश दिया अगर किसी ने ड्रोन बिना अनुमति उड़ाई तो उस पर NSA लगेगी, अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए. हालांकि कई लोग ये भी कह रहे हैं कि अतुल प्रधान सुर्खियों में आने के लिए ऐसा करते रहते हैं, बीते दिनों जब यूपी विधानसभा का सत्र शुरू हुआ था तो अतुल प्रधान जंजीरों में जकड़कर विधानसभा पहुंचे थे, ये उनकी तस्वीरें हैं.

जिसमें गले से पांव तक इन्होंने खुद को जंजीरों में जकड़ रखा है, और ये संदेश देना चाह रहे थे कि डेढ़ घंटे से मैंने खुद को जंजीरों में रखा है, ये कितना अपमानजनक है, महसूस कर सकता हूं, डोनाल्ड ट्रंप ने जिन भारतीयों को ऐसे बांधकर भेजा हैं, उन्होंने कैसे इसे पहना होगा, ये बेहद अपमानजनक है. एक बार तो अतुल प्रधान सफाई कर्मचारी के ड्रेस में विधानसभा पहुंच गए थे. ये उनकी ही तस्वीरें हैं, जहां वो सफाई कर्मचारियों के ड्रेस, जैकेट, हाथों में ग्लब्स और जूते पहनकर पहुंचे थे. उन्होंने अपने एक हाथ में झाड़ू ले रखी थी और दूसरे हाथ में बाबा साहेब अंबेडकर की तस्वीर थी, और वो कह रहे थे.

एक तरफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सफाई कर्मचारियों के साथ खाना खाते हैं, डेढ़ महीने महाकुंभ में सफाई के बाद उन्हें 10 हजार देते हैं, तो वहीं दूसरी तरफ पीएम मोदी सफाई कर्मचारियों के पैर धोते हैं. पर इनकी असली हालत कोई नहीं समझता, इन्हें राज्य कर्मचारी घोषित किया जाना चाहिए.

अलग-अलग मुद्दों को लेकर अलग-अलग तरीके से ये सरकार पर हमलावर नजर आते रहे हैं, लेकिन ऐसा शायद पहली बार हुआ जब योगी की मीटिंग वाली जगह पर ही ये धरने पर बैठ गए, योगी सरकार पर जनता विरोधी होने का आरोप लगाने लगे, पर योगी ने इन्हें अंदर बुलाकर इनका सियासी पैंतरा फेल कर दिया. सीएम योगी ने करीब 2500 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली न्यू टाउनशिप योजना का भूमिपूजन भी किया, जिसस लाखों लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है.

meerut News meerut Latest news Political News Atul Pradhan

Recent News