भैया, भाभी मां से मिलवाने का वादा किया था...दिल पर डिंपल की तस्वीर बनवाए युवक ने अखिलेश से की डिमांड

Global Bharat 28 Jun 2026 01:15: PM 1 Mins
भैया, भाभी मां से मिलवाने का वादा किया था...दिल पर डिंपल की तस्वीर बनवाए युवक ने अखिलेश से की डिमांड

लखनऊ : अखिलेश यादव के आजमगढ़ दौरे के दौरान समर्थकों की दीवानगी का एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला. पूर्व मुख्यमंत्री जैसे ही कार्यक्रम समाप्त होने के बाद अपनी गाड़ी की ओर बढ़े, बड़ी संख्या में समर्थकों ने उन्हें घेर लिया. इस दौरान कुछ युवा बिना शर्ट के दिखाई दिए, जिन्होंने अपने शरीर पर अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी से जुड़े टैटू बनवा रखे थे.

समर्थकों से मुलाकात के दौरान एक युवक ने मुस्कुराते हुए अखिलेश यादव से कहा, भैया, आपने वादा किया था कि भाभी मां से मिलवाएंगे. युवक का इशारा डिंपल की ओर थ.  यह बात सुनते ही अखिलेश यादव भी मुस्कुरा पड़े और वहां मौजूद समर्थकों के बीच हंसी का माहौल बन गया.

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में समर्थकों का उत्साह और अपने नेता के प्रति लगाव साफ दिखाई देता है. कई लोग इस वीडियो को सपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों की अपने नेताओं के प्रति भावनात्मक जुड़ाव का उदाहरण बता रहे हैं.

आजमगढ़ को समाजवादी पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है और यहां अखिलेश यादव के कार्यक्रमों में अक्सर बड़ी संख्या में समर्थक पहुंचते हैं. इस बार भी उनके दौरे के दौरान समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी. हालांकि, 'भाभी मां' से मिलवाने वाली बात ने पूरे कार्यक्रम का सबसे चर्चित और यादगार पल बना दिया.

Akhilesh Yadav Azamgarh News Dimple Yadav SP Supporter Viral Video Samajwadi Party News

Description of the author

Recent News