लोकसभा चुनाव 2024 के बीच हरियाणा से एक बुरी खबर सामने आई है. बादशाहपुर से निर्दलीय विधायक राकेश दौलताबाद का निधन हो गया है. उनकी मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है. विधायक के करीबियों ने बताया कि उनकी मौत शनिवार सुबह करीब 10.30 से 11 बजे के बीच हुई. राकेश दौलताबाद, बादशाहपुर से आजाद उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था. बताया गया कि विधायक को सुबह 10:30 बजे के करीब पालम विहार में हार्ट अटैक आया. उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने विधायक राकेश को मृत घोषित कर दिया है. यह खबर अपडेट की जाएगी.