2 बोरी गेहूं… और बेटे ने बाप को मार डाला, बलिया में रिश्तों का खौफनाक अंत

Global Bharat 15 Apr 2026 11:11: PM 1 Mins
2 बोरी गेहूं… और बेटे ने बाप को मार डाला, बलिया में रिश्तों का खौफनाक अंत

बलिया : उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से रिश्तों का कत्ल कर देने वाला मामला सामने आया है. बहन को दो बोरी गेहूं देने से नाराज बेटे ने डंडे से पीट कर अपने पिता की हत्या कर दी. वहीं, पिता को बचाने के लिए आई मां को भी मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना के ब युवक मौके से फरार हो गया. राजस्थानी लोगों की मदद से मन को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है वहीं, पिता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामला पंजीकृत कर बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. 

रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के नथूपुर गांव में बुधवार की सुबह सांवरा-हजौली मुख्य मार्ग पर झाड़ियों के अंदर वृद्धि का शव मिला था. खून से लथपथ शव की पहचान महेंद्र चौहान उम्र 75 वर्ष के रूप में हुई. ग्रामीणों के द्वारा शव को देखकर पुलिस को सूचना दी गई थी. वहीं, घायलावस्था में पड़ी मां शैल चौहान को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं, घटना की जांच में जुड़ गई. जांच में सामने आया कि बेटे ने पिता की हत्या की है. 

मृतक के दूसरे बेटे शुकुल चौहान ने बताया कि पिछले दो दिनों से परिवार में गेहूं देने को लेकर विवाद चल रहा था. पिता ने बहन को दो बोरी गेहूं दिए थे. इस बात को लेकर भाई पप्पू चौहान नाराज चल रहा था. नाराजगी के कारण पिता की लाठी से पीट कर हत्या कर दी. वहीं, मां को घायल कर दिया. मामले में पुलिस अभियोग पंजीकृत करते हुए कर रही है. सीओ रसड़ा ने बताया कि दो दिनों से दो बोरे गेहूं को लेकर विवाद चल रहा था. जिसमें, हत्या का मामला सामने आया है. अभियोग पंजीकृत किया गया है. आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है. नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है.

Ballia murder case Son kills father over wheat dispute Uttar Pradesh crime news Family dispute turns deadly Rasra Ballia incident

Description of the author