'तुम आतंकवादी हो, हजारों लोगों को मारा...' न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर मोहम्मद यूनुस का बांग्लादेशी प्रवासियों ने किया विरोध

Amanat Ansari 13 Oct 2026 02:17 PM 1 Mins
'तुम आतंकवादी हो, हजारों लोगों को मारा...' न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर मोहम्मद यूनुस का बांग्लादेशी प्रवासियों ने किया विरोध

नई दिल्ली: बांग्लादेश की पूर्व अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस को न्यूयॉर्क के जॉन एफ. कैनेडी (JFK) अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना करना पड़ा. लोगों ने उन्हें आतंकवादी कहा और सैकड़ों-हजारों लोगों की हत्या का आरोप लगाया. हालात बिगड़ते देख सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें तुरंत एयरपोर्ट से बाहर ले जाया. सोमवार को न्यूयॉर्क के JFK एयरपोर्ट पर मोहम्मद यूनुस पहुंचे.

बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार का पद छोड़ने के बाद यह उनका पहला विदेश दौरा था. वहां मौजूद बांग्लादेशी प्रवासियों के एक समूह ने उनका जोरदार विरोध किया. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लोग चिल्लाते दिख रहे हैं— “तुम आतंकवादी हो. तुमने बांग्लादेश में लोगों को मारा है. तुम यहां क्यों आए?” कुछ लोग उन पर बांग्लादेश को जलाने और लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगा रहे थे. एक व्यक्ति ने कहा, “तुमने हजारों पुलिसकर्मियों को मारा है.”

सुरक्षा ने किया बाहर

हालात तनावपूर्ण होते देख सुरक्षाकर्मियों ने यूनुस और उनकी सहयोगी लामिया मोर्शेद को जल्दी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया. ढाका के अखबार ‘डेली सन’ के अनुसार, बहस के दौरान दोनों एयरपोर्ट के अंदर वापस चले गए. इस घटना पर अभी तक मोहम्मद यूनुस या उनके प्रतिनिधियों की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है.

अगस्त 2024 में शेख हसीना के सत्ता से हटने के बाद अंतरिम सरकार के दौरान हिंसा और अशांति को संभालने के तरीके को लेकर यूनुस की आलोचना होती रही है. भारत-बांग्लादेश संबंधों में भी उनके कार्यकाल के दौरान तनाव बढ़ा था.

Bangladesh Muhammad Yunus New York JFK Airport

Recent News