नई दिल्ली: न्यूयॉर्क से इजरायल के बेन गुरियन एयरपोर्ट पहुंची डेल्टा एयरलाइंस की एक फ्लाइट में बम होने की गुमनाम सूचना मिलने से हड़कंप मच गया है. इजरायल एयरपोर्ट्स अथॉरिटी को विमान में विस्फोटक होने की धमकी मिली थी. फिलहाल विमान की तलाशी ली जा रही है. डेल्टा एयरलाइंस की यह फ्लाइट न्यूयॉर्क से इजरायल आ रही थी. एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद बम की गुमनाम सूचना मिली.
सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत अलर्ट जारी किया और सभी यात्रियों को विमान से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. अभी विमान की पूरी तलाशी चल रही है. अधिकारियों ने पुष्टि की है कि यात्रियों को कोई नुकसान नहीं हुआ है. यह घटना ऐसे समय में हुई है जब कुछ दिन पहले ही दुबई से इजरायल जा रही फ्लाईदुबई फ्लाइट में ओमानी को-पायलट ने भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला कर दिया था.
उस घटना में भी विमान को आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी थी. वर्तमान में डेल्टा फ्लाइट की तलाशी पूरी होने के बाद ही आगे की स्थिति साफ होगी. इजरायल के एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था पहले से ही सख्त है, ऐसे में बम की सूचना ने अतिरिक्त सतर्कता बढ़ा दी है.