BCCI उपाध्यक्ष ने हिंदू आस्था में दिखाया अटूट विश्वास, पाकिस्तान स्थित भगवान राम के पुत्र लव के मंदिर में की पूजा-अर्चना

Amanat Ansari 07 Mar 2025 12:10: PM 1 Mins
BCCI उपाध्यक्ष ने हिंदू आस्था में दिखाया अटूट विश्वास, पाकिस्तान स्थित भगवान राम के पुत्र लव के मंदिर में की पूजा-अर्चना

इस्लामाबाद: बीसीसीआई के उपाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला का हिंदू आस्था में कितना विश्वास है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पाकिस्तान में भी वह पूजा-पाठ करने से नहीं रुके. दरअसल, राजीव शुक्ला चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान पाकिस्तान गए हुए थे. जहां उन्होंने लाहौर स्थित लव की समाधि स्थल पर पहुंचे. बता दें कि लव भगवान राम के दूसरे पुत्र हैं. राजीव शुक्ला ने यहां पूजा-पाठ कर तस्वीरें भी पोस्ट की.

राजीव शुक्ला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा ''लाहौर के म्युनिसिपल रिकॉर्ड में दर्ज है कि यह नगर भगवान राम के पुत्र लव के नाम से बसाया गया था और कसूर शहर उनके दूसरे पुत्र कुश के नाम से.  पाकिस्तान सरकार भी यह बात मानती है.'' उन्होंने आगे लिखा ''लाहौर के प्राचीन क़िले में प्रभु राम के पुत्र लव की प्राचीन समाधि है लाहौर नाम भी उन्ही के नाम से है. वहां प्रार्थना का अवसर मिला. साथ में पाकिस्तान के गृहमंत्री मोहसिन नकवी जो इस समाधि का जीर्णोद्धार करवा रहे हैं. मोहसिन ने मुख्यमंत्री रहते यह काम शुरू करवाया था.''

बता दें कि राजीव शुक्ला एक प्रमुख भारतीय राजनीतिज्ञ, पूर्व पत्रकार, और क्रिकेट प्रशासक हैं. वह बीसीसीआई के वर्तमान उपाध्यक्ष हैं और पहले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अध्यक्ष भी रह चुके हैं. उनका जन्म 13 सितंबर 1959 को कानपुर, उत्तर प्रदेश में हुआ था. राजीव शुक्ला ने अपने करियर की शुरुआत पत्रकारिता से की और बाद में राजनीति में प्रवेश किया. वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य हैं और राज्यसभा के लिए चुने गए हैं.

लाहौर पाकिस्तान का दूसरा सबसे बड़ा शहर है, जो पंजाब प्रांत में स्थित है. यह शहर अपने ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के लिए जाना जाता है. इसका इतिहास लगभग 2,000 वर्ष पुराना है. यह शहर प्राचीन काल में एक महत्वपूर्ण व्यापारिक केंद्र था. लाहौर पर विभिन्न साम्राज्यों का शासन रहा है, जिनमें मौर्य, गुप्त, और मुगल शामिल हैं. यहां मुगल बादशाह औरंगजेब द्वारा बादशाही बनवाई गई थी और अकबर के द्वारा लाहौर किला बनवाया गया था.

Rajiv Shukla Pakistan lav Mandir Lahore lav Samadhi Sthal

Recent News