क्या आपने कभी टायर में नाइट्रोजन गैस भरवाई है? अगर नहीं तो पहले जान लें इसके फायदे

Global Bharat 21 Jun 2025 08:38: PM 1 Mins
क्या आपने कभी टायर में नाइट्रोजन गैस भरवाई है? अगर नहीं तो पहले जान लें इसके फायदे
जब भी आप कार की हवा चेक करवाने जाते हैं, तो आपको दो ऑप्शन मिलते हैं, एक नार्मल हवा और दूसरा नाइट्रोजन गैस। नार्मल हवा तो फ्री में या बहुत सस्ते में मिल जाती है, लेकिन नाइट्रोजन के लिए थोड़ा खर्च करना पड़ता है। अब सवाल उठता है कि जब सस्ती हवा मिल रही है, तो नाइट्रोजन क्यों भरवाना। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इसके फायदे बताने वाले हैं।
 
लंबी दूरी की यात्रा करने वाले लोगों के लिए फायदेमंद

अगर आप लंबी दूरी की यात्रा करना पसंद करते हैं, तो  नाइट्रोजन गैस आपके बहुत काम आ सकती है। गर्मी के मौसम में टायर जल्दी गर्म हो जाते हैं और फटने का खतरा बढ़ जाता है। लेकिन नाइट्रोजन भरवाने से ये खतरा काफी कम हो जाता है। साथ ही, आपको बार-बार हवा चेक करवाने या भरवाने की भी जरूरत भी नहीं पड़ती। 
 
दोनों में क्या फर्क है?

नॉर्मल हवा के मुकाबले नाइट्रोजन गैस टायर से तुरंत नहीं निकलती, इसमें समय लगता है। यह बहुत धीरे-धीरे टायर से बाहर निकलती है। मतलब, एक बार भरवा दी तो कई महीनों तक बिना किसी परेशानी के आप लंबे सफर पर जा सकते हैं। अब आपको हवा भरवाने के लिए बार-बार लाइन में नहीं लगना होगा।
 
टायर की सुरक्षा और लाफ के लिए भी अच्छा है

नाइट्रोजन भरवाने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इससे टायर ज्यादा नहीं घिसते। क्योंकि टायर पर जरूरत से ज्यादा दबाव नहीं पड़ता। साथ ही, इसमें नमी नहीं होती, जिससे आपको टायर के किनारों पर जंग लगने का खतरा भी कम रहता है। यानी टायर और रिम, दोनों की उम्र अच्छी रहती है।
 
गाड़ी के इंजन को फायदा
जब गाड़ी सही रफ्तार में चल रही है और टायर पर प्रेशर सही है, तो गाड़ी के इंजन को ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती। इससे फ्यूल की खपत थोड़ी कम होती है और माइलेज थोड़ा बेहतर हो जाता है। बस इस गैस को भरवाने के लिए आपको थोड़े पैसे देने पड़ते हैं। 
अगर इस स्टोरी से जुड़ा कोई सवाल आपके मन में है, तो आप कमेंट सेक्शन में जरूर लिखें। हमारी टीम आपकी जिज्ञासाओं का सही और सटीक जवाब देने का पूरा प्रयास करेगी।
अगर आपको यह लेख पसंद आया हो, तो इसे अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करना न भूलें। ऐसी ही खास खबरों के लिए जुड़े रहें ग्लोबल भारत टीवी के साथ।
image credit- social media
nitrogen in tyres tyre pressure maintenance benefits of nitrogen gas nitrogen vs normal air car tyre care tips improve fuel efficiency extend tyre life nitrogen gas for cars tyre safety tips long drive tyre tips why use nitrogen in tyres advantages of nitrogen over air nitrogen tyre inflation benefits car tyre maintenance tips best gas for tyre inflation long lasting car tyres tyre inflation tips nitrogen gas advantages fuel efficiency with nitrogen nitrogen air for cars

Description of the author

Recent News