''प्रशांत किशोर ने प्रचार के लिए नहीं बुलाया...'' मनोज तिवारी के दावे पर भरत तिवारी के पिता का पलटवार

Amanat Ansari 27 Jul 2026 07:22: PM 1 Mins
''प्रशांत किशोर ने प्रचार के लिए नहीं बुलाया...'' मनोज तिवारी के दावे पर भरत तिवारी के पिता का पलटवार

पटना: बांकीपुर उपचुनाव को लेकर बिहार की सियासत गरमा गई है. भाजपा सांसद मनोज तिवारी के आरोपों पर भरत तिवारी के पिता काशीनाथ तिवारी ने साफ जवाब दिया है. काशीनाथ तिवारी ने कहा कि प्रशांत किशोर ने उनके परिवार को बांकीपुर उपचुनाव में प्रचार करने के लिए नहीं बुलाया. उन्होंने मनोज तिवारी के दावे को पूरी तरह खारिज कर दिया.

एक यूट्यूब चैनल से बात करते हुए काशीनाथ तिवारी ने कहा कि जिसका बेटा चला गया, उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं रहती. आशा देवी जो कह रही हैं, उसमें कोई गलत बात नहीं है. उन्होंने साफ किया कि पीके की ओर से प्रचार के लिए कोई फोन या प्रस्ताव नहीं आया था. मनोज तिवारी ने दावा किया था कि प्रशांत किशोर ने एनकाउंटर मामले में न्याय दिलाने के नाम पर भरत तिवारी की मां आशा देवी से बांकीपुर में प्रचार करने को कहा था.

भरत तिवारी के परिवार ने हाल ही में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की थी, जिसके बाद दो पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई हुई थी. बांकीपुर उपचुनाव की तैयारियों के बीच यह विवाद बिहार की राजनीति को नया तीखापन दे रहा है.

bharat tiwari bharat tiwari father kashinath bharat tiwari father

Recent News