छात्र आंदोलन में बनाई रील, BJP मंडल अध्यक्ष  ने पद से हटाया! कौन हैं ये युवा नेता मणिका राणा?

Amanat Ansari 27 Jul 2026 05:48: PM 1 Mins
छात्र आंदोलन में बनाई रील, BJP मंडल अध्यक्ष  ने पद से हटाया! कौन हैं ये युवा नेता मणिका राणा?

देहरादून: उत्तराखंड की BJP युवा मोर्चा ने एक बड़े फैसले में नई टिहरी मंडल अध्यक्ष मणिका राणा को उनके पद से हटा दिया है. कारण है, दिल्ली के जंतर मंतर पर NEET पेपर लीक के खिलाफ चल रहे छात्र आंदोलन में शामिल होना और वहां रील बनाकर वायरल करना. मणिका राणा ने आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था.

उन्होंने उन परिवारों की आवाज बनने का प्रयास किया, जिन्होंने अपने बच्चों को खोया. उन्होंने आंदोलन की मांगों को पूरी होने पर सरकार की तारीफ भी की. मणिका ने कहा, "सत्य के साथ खड़े होने के लिए अगर पद जाना पड़े तो मुझे कोई अफसोस नहीं." उन्होंने बताया कि वे पहले ABVP से जुड़ी थीं और 2022 से विभिन्न दायित्व संभाल रही थीं.

BJP युवा मोर्चा का एक्शन

भाजयुमो टिहरी जिलाध्यक्ष मनीष राणा ने मणिका पर पार्टी विरोधी गतिविधि और संगठनात्मक कार्यों में उदासीनता का आरोप लगाते हुए उन्हें पद से हटा दिया. उनके स्थान पर शुभम नेगी को नया मंडल अध्यक्ष बनाया गया है.

यह घटना NEET आंदोलन के दौरान BJP कार्यकर्ताओं की असहमति और पार्टी अनुशासन को लेकर नई बहस छेड़ रही है. मणिका राणा अब साफ कह चुकी हैं कि सत्य उनके लिए किसी पद से ऊपर है.

Student protest Jantar Mantar viral reel BJP Mandal President dismissed Manika Rana

Recent News