Bhopal Murder News: किसी और की एक्स गर्लफ्रेंड के नजदीक जाने की कोशिश करने की कीमत कभी-कभी जान देकर भी चुकानी पड़ जाती है, क्योंकि ऐसा ही कुछ हुआ है मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में, जहां एक युवक ने जब लड़की से नजदीकी बढ़ाने की कोशिश की तो उसका कत्ल हो गया. पुलिस पहले तो इस केस को समझ ही नहीं पा रही था, लेकिन जब पुलिस ने इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझाई तो वो भी हैरान रह गई.
भोपाल में हुई थी युवक की हत्या
जानकारी के मुताबिक 14 मई को भोपाल के गौतम नगर में एक युवक शिवम पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया था, जिसमें इलाज के दौरान उसकी दर्दनाक मौत हो गई, शिवम पर ये हमला सिटी मल्टी हॉस्पिटल के पीछे किया गया था. हालांकि शिवम को इलाज के लिए एम्स में रेफर किया गया था, जहां उसकी मौत हुई.
पुलिस ने सुलझाई हत्या की गुत्थी
शिवम पर हुए हमले की जानकारी गोविंदपुरी थाना में दी गई थी, जिस केस के बारे में थाना प्रभारी अवधेश सिंह ने बताया कि, उन्हें सूचना मिली की एक युवक पर हमला किया गया है, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई है, जब पुलिस ने इस केस पर काम शुरू किया तो पूरे मामले में एक लड़की का एंगल सामने निकल कर आया, जांच करने पर पता चला कि इसी लड़की के पूर्व प्रेमी शिवा राजपूत ने शिवम की हत्या की है.
लड़की से नजदीकी बढ़ाने पर नाराज हुए पूर्व प्रेमी
पुलिस के मुताबिक आरोपी शिवा राजपूत का एक लड़की के साथ काफी समय से प्रेम था, लेकिन दोनों में किसी बात पर झगड़ा हो गया, बात यहां तक पहुंच गई कि प्रेमिका ने ब्रेकअप कर लिया, लेकिन शिवा राजपूत अपने मन से उस लड़की को निकालने के लिए तैयार नहीं था, वो अभी भी उससे प्यार करने का दावा करता था. इसी बीच लड़की जिस घर में रहती थी उसकी मकान मालकिन का मुंहबोला भाई शिवम जो कि इंजीनियरिंग का छात्र था और नर्मदापुरम का रहने वाला था. इस प्रेम कहानी में एंट्री लेने की कोशिश करता है, जैसे ही उसे पता चला कि लड़की का ब्रेकअप हो गया हो तो उसने नजदीकी बढ़ाने की कोशिश करने लगा, शिवम लगातार लड़की से संपर्क करने की कोशिश में जुट गया, कई बार दोस्त की तरह उससे मुलाकात भी की, लेकिन शिवम के बारे में सारी जानकारी शिवा को मिल गई, और उसे ये पूरी तरह नागवार गुजरा कि जिस लड़की से वो प्यार करता है उसकी जिंदगी में कोई और आने की कोशिश करे.
14 मई को किया कत्ल
शिवम अब शिवा के दिमाग में खटक रहा था, जिसके बाद वो अपने दोस्त के सात पूजा के घर पहुंचता है, और शिवम की वजह से एक बार फिर उन लोगों के बीच झगड़ा भी होता है, और शिवा, शिवम की हत्या करने का फैसला कर लेता है, जिसके बाद वो धारदार हथियार से शिवम पर जानलेवा वार कर देता है. जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गया था. फिलहाल पुलिस ने शिवा को गिरफ्तार कर लिया है, और उसके दोस्त की तलाश में जुटी हुई है.