Big Decisions of Shubhendu Government in West Bengal: पश्चिम बंगाल में भाजपा की नई सरकार ने महिलाओं के कल्याण को लेकर बड़ा ऐलान किया है. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट ने 1 जून से 'अन्नपूर्णा' योजना शुरू करने की मंजूरी दे दी है. इसके तहत राज्य की महिलाओं को हर महीने 3,000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी. साथ ही महिलाओं को बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी.
उन्होंने कहा कि पहले बंगाल में पत्थरबाजी की घटनाएं आम थीं, लेकिन अब कश्मीर की तरह यहां भी ऐसा नहीं चलेगा. ड्यूटी पर तैनात किसी भी पुलिसकर्मी के साथ हाथापाई या हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि अब पुलिस पर किसी भी प्रकार की राजनीतिक दखलअंदाजी नहीं होगी और वे बिना डरे कानून के अनुसार काम करेंगी.
पहली कैबिनेट बैठक के फैसले
11 मई को हुई अपनी पहली कैबिनेट बैठक में शुभेंदु सरकार ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा दीवार (फेंसिंग) पूरा करने के लिए बीएसएफ को लगभग 600 एकड़ जमीन हस्तांतरित करने का फैसला किया था. इस काम को पूरा करने के लिए 45 दिनों की समयसीमा तय की गई है. ये फैसले शुभेंदु सरकार के शुरुआती दिनों में ही विकास, सुरक्षा और सुशासन पर जोर देने का संकेत दे रहे हैं.