मुंबई में मजदूरी, बलिया जेल में बनी खूनी दोस्ती... जानिए कौन है चंद्रनाथ रथ हत्याकांड का शूटर राजकुमार सिंह

Global Bharat 19 May 2026 02:45: AM 1 Mins
मुंबई में मजदूरी, बलिया जेल में बनी खूनी दोस्ती... जानिए कौन है चंद्रनाथ रथ हत्याकांड का शूटर राजकुमार सिंह

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक की हत्या के मामले में सीबीआई ने चौथे आरोपी को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजकुमार सिंह के रूप में हुई है. जांच एजेंसी के अनुसार, राजकुमार सिंह का नाम इस हाई-प्रोफाइल हत्याकांड की साजिश और आरोपियों के संपर्क में सामने आया था.

बताया जा रहा है कि राजकुमार सिंह पहले मुंबई में क्रेन हेल्पर के तौर पर काम करता था. करीब आठ महीने पहले वह काम छोड़कर अपने घर लौट आया था और विदेश जाकर नौकरी करने की तैयारी कर रहा था. इसी बीच CBI की टीम ने उसे मुजफ्फरनगर से दबोच लिया. 

जांच में यह भी सामने आया है कि राजकुमार पहले एक मामले में बलिया जेल में बंद रह चुका है. वहीं उसकी मुलाकात राज सिंह नामक व्यक्ति से हुई थी, जिसे इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी बताया जा रहा है. सीबीआई के मुताबिक, कथित बीजेपी नेता राज सिंह समेत तीन आरोपी पहले ही गिरफ्तार होकर जेल भेजे जा चुके हैं. अब राजकुमार की गिरफ्तारी के बाद एजेंसी पूरे नेटवर्क और साजिश की कड़ियों को जोड़ने में जुटी हुई है.

इस मामले पर आरोपी के पिता त्रिभुवन नारायण सिंह ने कहा कि उन्हें अपने बेटे की संलिप्तता के बारे में कोई जानकारी नहीं है.  उन्होंने कहा कि मैं इस मामले में उसकी भूमिका को लेकर कुछ नहीं कह सकता. सच क्या है, इसका पता सीबीआई ही लगाएगी. फिलहाल CBI आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि हत्या की साजिश कैसे रची गई और इसमें किन-किन लोगों की भूमिका थी.

Chandranath Rath Murder Rajkumar Singh Arrest Suvendu Adhikari PA Case Ballia Jail Connection CBI Murder Investigation

Description of the author

Recent News