बिहार कैबिनेट की बैठक: कर्मचारियों को बड़ी राहत, DA 5% बढ़ा; तीन नए विभागों को हरी झंडी

Amanat Ansari 09 Dec 2025 05:51: PM 1 Mins
बिहार कैबिनेट की बैठक: कर्मचारियों को बड़ी राहत, DA 5% बढ़ा; तीन नए विभागों को हरी झंडी

पटना: बिहार कैबिनेट की बैठक में मंगलवार को कुल 19 प्रस्तावों को मंजूरी मिली. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में ये फैसले लिए गए. साथ ही कैबिनेट ने तीन नए विभाग बनाने का भी फैसला किया है.  

महंगाई भत्ता में इजाफा

राज्य सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) में 5 प्रतिशत की वृद्धि कर दी है. अब यह 252% से बढ़कर 257% हो जाएगा. यह बढ़ा हुआ डीए 1 जुलाई 2025 से प्रभावी होगा. इससे राज्य के लाखों कर्मचारियों-पेंशनर्स को सीधा लाभ मिलेगा.

तीन नए विभागों का गठन

  • युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग  
  • उच्च शिक्षा विभाग  
  • सिविल एविएशन विभाग

इनके बनने के बाद बिहार सरकार में विभागों की कुल संख्या 45 से बढ़कर 48 हो जाएगी. इन नए विभागों से युवाओं को रोजगार, स्किल डेवलपमेंट, उच्च शिक्षा और हवाई संपर्क के क्षेत्र में तेजी आने की उम्मीद है.

कुछ विभागों के नाम बदले  

  • पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग अब डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग कहलाएगा.  
  • श्रम संसाधन विभाग का नया नाम श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग होगा.
  • कला, संस्कृति एवं युवा विभाग अब सिर्फ कला एवं सांस्कृतिक विभाग कहलाएगा.

इन फैसलों से प्रशासनिक ढांचे को और मजबूत करने साथ ही आम लोगों विशेषकर युवाओं, कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के हित में बड़ा कदम माना जा रहा है.

Nitish Cabinet Nitish Kumar Bihar Cabinet Meeting

Recent News