बिहारः CMO को मिली बम से उड़ाने की धमकी मिली, मामला दर्ज

Global Bharat 04 Aug 2024 03:31: PM 1 Mins
बिहारः CMO को मिली बम से उड़ाने की धमकी मिली, मामला दर्ज

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिसके बाद हड़कंप मच गया. बिहार पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और पूरे इलाके में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. मामले की जांच एटीएस को सौंप दी गई है. पुलिस सूत्रों ने मीडिया को बताया कि 16 जुलाीई को को धमकी भरा मैसेज आया था. बताया गया है कि इस मैसेज को अलकायदा ग्रुप के नाम से भेजा गया था.

ईमेल करने वाल ने इस मैसेज भेजने के लिए achw700@gmail.com आईडी का इस्तेमाल किया है. फिलहाल एटीएस जांच कर रही है. इसी बीच बिहार पुलिस ने धमकी वाला एक ईमेल मिलने के बाद मामला दर्ज किया है. अधिकारियों ने रविवार को इसकी जानकारी दी है. मामले को लेकर 16 जुलाई को, सीएमओ को एक अज्ञात खाते से एक ईमेल मिला, जिसमें अल-कायदा से जुड़े होने का दावा किया गया था.

ईमेल भेजने वाले ने धमकी दी कि सीएमओ परिसर को "बम से उड़ा दिया जाएगा" और कहा कि बिहार की विशेष पुलिस भी इसे रोक नहीं सकती. धमकी भरे ईमेल ने पुलिस और आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) को जांच शुरू करने के लिए कहा. इसके बाद 2 अगस्त को स्टेशन हाउस ऑफिसर संजीव कुमार के बयान के आधार पर सचिवालय पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई.

पुलिस ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 351 (4) और (3) के साथ-साथ आईटी एक्ट की धारा 66 (एफ) के तहत अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने कहा कि हम इस मामले की आगे जांच कर रहे हैं. बिहार पुलिस के राज्य अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो की वेबसाइट पर उपलब्ध प्राथमिकी में लिखा गया है कि भारतीय न्याय संहिता और आईटी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है. बता दें कि इससे पहले पटना एयरपोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी.

Recent News