नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना जोरों पर है. अभी तक के शुरुआती संकेतों से मोकामा सीट पर जदयू के अनंत सिंह बढ़त बनाए हुए हैं. दूसरी ओर, महुआ विधानसभा क्षेत्र में राजद नेता तेज प्रताप यादव को तगड़ा झटका लगा है, वे फिलहाल पीछे चल रहे हैं. समाचार लिखा जाने तक एनडीए गठबंधन 128 सीटों पर आगे था, जबकि महागठबंधन 71 सीटों पर बढ़त दिखा रहा था. राज्य की कुल 243 सीटों के लिए वोटों की गिनती सुबह से जारी है. सबसे पहले डाक मतपत्रों की गणना हो रही है. इस बीच, प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी भी दो सीटों पर आगे निकलती नजर आ रही है. उधर वैशाली जिले की राघोपुर सीट से राजद नेता व महागठबंधन के सीएम फेस तेजस्वी यादव छपरा सीट से राजद प्रत्याशी खेसारी लाल यादव भी आगे चल रहे हैं.
Bihar election trends
Anant Singh
Mokama
Tej Pratap
Mahua
Tejashwi
Khesari Lal