बिहार जा रही जनसेवा एक्सप्रेस में लगी आग, एक बोगी जलकर खाक

Amanat Ansari 24 Oct 2025 09:02: PM 1 Mins
बिहार जा रही जनसेवा एक्सप्रेस में लगी आग, एक बोगी जलकर खाक

नई दिल्ली: अमृतसर से सहरसा जा रही जनसेवा एक्सप्रेस के एक डिब्बे में बिहार के सोनबरसा कचहरी स्टेशन के पास आग लग गई. आग पर काबू पा लिया गया और ट्रेन बाद में सुरक्षित सहरसा स्टेशन पहुंच गई. किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और रेलवे अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं. खबर मिली है कि इस हादसे में ट्रेन की एक बोगी पूरी तरह जल गई है.

रेल प्रशासन ने जानकारी दी है कि आग लगने कारण इलेक्ट्रिकल शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी हो सकता है, लेकिन इस दावे की अभी तक पुष्टि नहीं हो सकी है. पूरे मामले को लेकर जांच जारी है. ट्रेन को गंतव्य तक पहुंचा दिया गया है.

बता दें कि एक हफ्ते पहले भी अमृतसर-सहरसा रूट पर इसी ट्रेन में आग लग गई थी. सूचना मिलने पर, रेलवे पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंचे, प्रभावित डिब्बों को अलग किया और यात्रियों को बचाया लिया था.

train fire janseva express train accident amritsar

Recent News