सामाजिक उत्थान के लिए बिहार के पत्रकार भीम सिंह भावेश को मिला पद्मश्री पुरस्कार

Global Bharat 26 Jan 2025 12:59: PM 1 Mins
सामाजिक उत्थान के लिए बिहार के पत्रकार भीम सिंह भावेश को मिला पद्मश्री पुरस्कार

नई दिल्ली: बिहार के पत्रकार भीम सिंह भावेश ने अपने सामाजिक कार्यों से बिहार का मान बढ़ा दिया है. आरा के रहने वाले वरिष्ठ पत्रकार और समाजसेवी डॉ.भीम सिंह भावेश को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की घोषणा कर दी गई है. आरा के दैनिक अखबार के पत्रकार भीम सिंह भावेश के लिए ये अहम उपलब्धि है. दिल्ली के कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड में गणमान्य व्यक्ति के रूप में शामिल होने का निमंत्रण मिला तो विश्वास नहीं कर पाए. उन्होंने बताया कि फोन के माध्यम से कई लोगों ने पद्मश्री पुरस्कार की जानकारी दी.

उसके बाद शाम में मुझे गृह मंत्रालय के द्वारा जानकारी दी गई कि पद्म श्री पुरस्कार के लिए आपके नाम की घोषणा हुई है. ये अत्यंत हर्ष का विषय है. मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताता हूं. उन्होंने मेरे छोटे से प्रयास को इतने बड़े मुकाम तक लाया. मुसहर समाज के लिए हम काम करते थे आगे भी करते रहेंगे. मैंने नहीं सोचा था कि सरकार के द्वारा इतना बड़ा पुरस्कार हमें मिलेगा. जब पद्मश्री मिलने की जानकारी मिली तो हमें विश्वास नही हुआ.

भीम सिंह का जिक्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात कार्यक्रम में कर चुके हैं. पीएम ने 110 वें एपिसोड में भीम सिंह भावेश की विशेष चर्चा करते हुए कहा था कि बिहार के भोजपुर में भीम सिंह भावेश ने अपने क्षेत्र के मुसहर जाति के लोगों के लिए बहुत काम किया है.

आपको बता दें कि भीम सिंह भावेश अब तक मुसहर जाति के आठ हजार बच्चों का दाखिला स्कूल में करा चुके हैं और एक बड़ी लाइब्रेरी भी बनवाई है. इनके स्थापित पुस्तकालय के माध्यम से अब तक सवा सौ से अधिक बच्चे एनएमएमएस (राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति) का वजीफा पा रहे हैं. इनके प्रयास से ही करीब सौ अनाथ बच्चे-बच्चियों को परवरिश का लाभ भी मिल रहा है.

bhim singh bhavesh padma shri award bihar journalist padma awards padma award 2025

Description of the author

Recent News