बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में बीजेपी के जिला मंत्री प्रभात यादव पर एक महिला डॉक्टर ने शारीरिक शोषण और ब्लैकमेलिंग का गंभीर आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है. मामले की गंभीरता को देखते हुए भाजपा ने तुरंत कार्रवाई करते हुए प्रभात यादव को पार्टी से निष्कासित कर दिया है.
महिला डॉक्टर ने पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया कि प्रभात यादव ने उनके निजी फोटो और वीडियो का दुरुपयोग कर ब्लैकमेल किया. साथ ही मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न भी किया.
बीजेपी की त्वरित कार्रवाई
एफआईआर दर्ज होते ही भाजपा ने सख्त रुख अपनाया. पार्टी जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान ने बुधवार को जारी आदेश में प्रभात यादव को अनुशासनहीनता के आधार पर तत्काल प्रभाव से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और सभी पदों से मुक्त कर दिया.
पुलिस ने महिला डॉक्टर की तहरीर पर प्रभात यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है. उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.यह पूरा मामला बिजनौर के सियासी गलियारों में काफी चर्चा में है.