सुबह शुरू हुआ मस्जिद का निर्माण, शाम को योगी के बुलडोजर ने किया गायब, बिना अनुमति हो रहा था निर्माण

Global Bharat 27 Jun 2026 02:18: PM 1 Mins
सुबह शुरू हुआ मस्जिद का निर्माण, शाम को योगी के बुलडोजर ने किया गायब, बिना अनुमति हो रहा था निर्माण

बिजनौर : उत्तर प्रदेश के बिजनौर में बिना शासकीय अनुमति के कथित रूप से बनाई जा रही एक अवैध मस्जिद पर प्रशासन ने देर रात बुलडोजर कार्रवाई की. यह कार्रवाई उस समय की गई जब स्थानीय हिंदू संगठनों ने जिला प्रशासन से शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि मस्जिद का निर्माण नियमों और आवश्यक सरकारी अनुमति के बिना किया जा रहा है.

शिकायत मिलने के बाद जिला प्रशासन ने मामले की जांच कराई. अधिकारियों के अनुसार निर्माण कार्य के लिए आवश्यक स्वीकृतियां प्रस्तुत नहीं की गईं, जिसके बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर कार्रवाई का आदेश दिया गया. देर रात एसडीएम, सीओ, पुलिस बल और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची. सुरक्षा व्यवस्था के बीच बुलडोजर की मदद से निर्माणाधीन ढांचे को ध्वस्त कर दिया गया.

कार्रवाई के दौरान इलाके में किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था. प्रशासन ने पूरे क्षेत्र की निगरानी की और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की.

प्रशासन का कहना है कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण या बिना वैध अनुमति के किसी भी प्रकार का निर्माण स्वीकार नहीं किया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी. वहीं, इस कार्रवाई को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा तेज हो गई है. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून के अनुसार जांच और उपलब्ध दस्तावेजों के आधार पर ही यह कदम उठाया गया है. फिलहाल क्षेत्र में स्थिति सामान्य बताई जा रही है और पुलिस लगातार निगरानी बनाए हुए है.

Bijnor illegal mosque Bijnor bulldozer action UP illegal construction Mosque demolition Bijnor Uttar Pradesh administration

Description of the author

Recent News