बिहार में तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) द्वारा सरकारी बंगले को खाली करने को लेकर राजनीति शुरू हो गई है. भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) पर सरकारी बंगले से सामान ले जाने का आरोप लगाया है. बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने रविवार 6 अक्टूबर को पटना के 5 देश रत्न मार्ग स्थित उपमुख्यमंत्री आवास (Bihar Deputy Chief Ministers Residence) को खाली कर दिया. बंगला खाली करते ही बिहार में एक बार फिर नया विवाद खड़ा हो गया है. बीजेपी (BJP) ने मुख्यमंत्री आवास से एसी, टोंटी समेत कई अन्य सामान ले जाने का आरोप लगाया है.
बता दें कि बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने 2 दिन पहले ही पटना स्थित उप मुख्यमंत्री आवास को खाली कर दिया था. उसी बंगले को अब बिहार के वर्तमान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Deputy Chief Minister Samrat Chaudhary) को आवंटित किया गया है. उप मुख्यमंत्री आगामी विजयादशमी को गृह प्रवेश करेंगे. इसी बीच जब सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) की टीम बंगले पर पहुंची तो वहां से एसी, सोफा, टोंटी जैसे कई चीजें गायब मिली.
बता दें कि इसी प्रकार के आरोप समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के नेता अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर भी लगे. बीजेपी ने अखिलेश यादव पर आरोप लगाए थे कि जब 2017 में अखिलेश यादव चुनाव हार गए थे और सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) को बंगला आवंटित किया गया था तो उस समय अखिलेश यादव भी कई सामान उठाकर ले गए थे. वहीं बिहार की बात करें तो भाजपा के मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल (BJP media in-charge Danish Iqbal) ने आरोप लगाया है कि पटना के देशरत्न मार्ग स्थित सरकारी आवास से तेजस्वी यादव एसी, सोफा, कुर्सी जैसी कई चीजें ले गए हैं.
उन्होंने तेजस्वी और अखिलेश यादव को घेरते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में जिस प्रकास से अखिलेश यादव ने किया था, ठीक वैसा ही तेजस्वी यादव ने किया है. वहीं जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने सवाल उठाते हुए कहा है कि सरकारी संपत्ति को लेकर जाना किस प्रकार का राजनीतिक संस्कार है, जबकि राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने बीजेपी के आरोपों को खारिज कर दिया है. आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा है कि उप मुख्यमंत्री रहते हुए तेजस्वी यादव को यह बंगला मिला था. उन्होंने अब उसे खाली कर दिया है. आरजेडी प्रवक्ता ने कहा है कि भाजपा तेजस्वी यादव से डरी हुई है, इसलिए इस प्रकार की राजनीति कर रही है.