भाजपा पार्षद की बेटी ज्योत्सना टिलवानी कांग्रेस में शामिल, दतिया उपचुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका

Amanat Ansari 28 Jul 2026 06:54: PM 1 Mins
भाजपा पार्षद की बेटी ज्योत्सना टिलवानी कांग्रेस में शामिल, दतिया उपचुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका

दतिया. मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग से महज दो दिन पहले भाजपा को करारा झटका लगा है. भाजपा पार्षद माला टिलवानी की बेटी ज्योत्सना टिलवानी ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की मौजूदगी में ज्योत्सना को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई.

ज्योत्सना टिलवानी ने कांग्रेस जॉइन करने का फैसला करते हुए कहा कि उनका झुकाव शुरू से ही कांग्रेस की विचारधारा की ओर था. उन्होंने राहुल गांधी से प्रभावित होने की बात भी कही. ज्योत्सना ने बताया कि दिल्ली में पढ़ाई के कारण पहले पार्टी जॉइन नहीं कर पाईं, लेकिन अब दतिया आकर उन्होंने यह फैसला ले लिया.

गौरतलब है कि ज्योत्सना के पिता लक्खा टिलवानी (स्वर्गीय) बड़े कारोबारी थे, जबकि उनकी मां माला टिलवानी भाजपा की पार्षद और महिला मोर्चा की सक्रिय कार्यकर्ता हैं. पूरा परिवार भाजपा से जुड़ा हुआ है, लेकिन ज्योत्सना ने अलग रास्ता चुना.

30 जुलाई को दतिया में वोटिंग होनी है और तीन अगस्त को नतीजे आएंगे. ऐसे में ज्योत्सना टिलवानी का कांग्रेस में शामिल होना भाजपा के लिए सियासी रूप से काफी अहम माना जा रहा है, खासकर वार्ड नंबर चार में उनकी मां के अच्छे प्रभाव को देखते हुए.

bjp datia by election jyotsna tilwani

Recent News