अरुणाचल प्रदेश में बीजेपी की जीत की शुरुआत, पार्टी कार्यालय में जश्न

Global Bharat 02 Jun 2024 02:33: PM 1 Mins
अरुणाचल प्रदेश में बीजेपी की जीत की शुरुआत, पार्टी कार्यालय में जश्न

अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में विधानसभा चुनावों के लिए वोटों की गिनती जारी है. सत्तारूढ़ बीजेपी ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है. ऐसे में अरुणाचल प्रदेश में बीजेपी के सत्ता में लौटने के बाद ईटानगर में स्थित पार्टी कार्यालय के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं की तरफ से पटाखे फोड़कर जश्न मनाया जा रहा है.

अभी तक 60 में से 59 सीटों के रूझान आए हैं, जिनमें से सत्तारूढ़ बीजेपी 47 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं राज्य विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 31 का है. बता दें कि अरुणाचल की 60 सीटों में एस विधानसभा चुनाव के लिए 19 अप्रैल को मतदान हुआ था.

अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा की 60 सीटें हैं, जिनमें से 50 सीटों पर मतदान हुआ था. क्योंकि 10 सीटों पर निर्विरोध ही बीजेपी उम्मीदवार ने जीत हासिल की थी. बता दें कि  2019 विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने अरुणाचल प्रधेश में 41 सीटों पर जीत हासिल की थी.

बीजेपी इस बार यहा गेन सीटें करती हुई दिखाई दे रही हैं. बता दें कि अरुणाचल में बीजेपी की इस जीत का श्रेय सीएम पेमा खांडू को जाता है. पेमा खांडू पहले कांग्रेस में थे, लेकिन 16 सितंबर 2016 में कांग्रेस से बगावत करते हुए वो बीजेपी की सहयोगी पीपुल्स पार्टी ऑफ (पीपीपी) में शामिल हो गए.

ऐसे में उन्होंने बीजेपी के साथ सरकार बना ली. बाद में वह बीजेपी में शामिल हो गए गए. बीजेपी ने उन्होंने मुख्यमंत्री बनाया. 2019 में बीजेपी ने शानदार जीत हासिल की और पेमा खांडू को फिर से सीएम चुना गया. अब पेमा खांडू तीसरी बार सीएम बनने जा रहे हैं.
 

Recent News