पीएम मोदी की ईंधन बचत अपील के बीच BJP नेता का 100 गाड़ियों वाला काफिला पड़ा भारी, पार्टी ने जिलाध्यक्ष पद से हटाया

Amanat Ansari 14 May 2026 07:07: PM 1 Mins
पीएम मोदी की ईंधन बचत अपील के बीच BJP नेता का 100 गाड़ियों वाला काफिला पड़ा भारी, पार्टी ने जिलाध्यक्ष पद से हटाया

भिंड: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ईंधन बचाने और सादगी बरतने के बार-बार दिए जा रहे संदेश के ठीक उलट, भाजपा के एक नेता का भव्य शक्ति प्रदर्शन विवाद में फंस गया. भिंड में भाजपा किसान मोर्चा के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष सज्जन सिंह यादव के स्वागत में निकाले गए काफिले में 100 से ज्यादा वाहन शामिल थे.

ग्वालियर से भिंड तक फैले इस काफिले ने पूरे रास्ते में फूल-मालाओं, नारों और भारी भीड़ के साथ शक्ति प्रदर्शन किया. काफिले के कारण शहर की कई मुख्य सड़कों पर घंटों ट्रैफिक जाम रहा, जिससे आम लोगों को काफी परेशानी हुई.

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के बाद यह मामला तेजी से चर्चा में आया. पीएम मोदी की अपील को नजरअंदाज करने के आरोप लगे. विवाद बढ़ने के बाद भाजपा ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सज्जन सिंह यादव को जिलाध्यक्ष पद से हटा दिया.

यह घटना न केवल संगठनात्मक अनुशासन पर सवाल खड़ा कर रही है, बल्कि नेताओं की कथनी और करनी के बीच की खाई को भी एक बार फिर उजागर कर गई है.

PM Modi Fuel Saving Appeal Bhind News Madhya Pradesh News BJP BJP leader removed

Recent News