धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ पोस्ट! बीजेपी MP अपराजिता सारंगी की बेटी का सोशल मीडिया अकाउंट डीएक्टिवेट

Amanat Ansari 27 Jul 2026 04:44: PM 1 Mins
धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ पोस्ट! बीजेपी MP अपराजिता सारंगी की बेटी का सोशल मीडिया अकाउंट डीएक्टिवेट

भुवनेश्वर: NEET पेपर लीक विवाद अब ओडिशा BJP सांसद अपराजिता सारंगी के परिवार तक पहुंच गया है. उनकी बेटी अर्चिता सचिन राहर ने जंतर मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन का समर्थन करते हुए पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर खुशी जताई थी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर भारी बवाल मच गया. अर्चिता ने इंस्टाग्राम पर राष्ट्रीय ध्वज की पृष्ठभूमि में प्रधान की तस्वीर पोस्ट कर लिखा कि छात्रों के विरोध के बाद प्रधान ने इस्तीफा दे दिया.

बाद में उन्होंने एक और पोस्ट में प्रधान के PA को संबोधित करते हुए कहा, "मेरे ऊपर दबाव है, लेकिन मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी." हालांकि, विवाद बढ़ने के बाद अर्चिता का सोशल मीडिया अकाउंट डीएक्टिवेट कर दिया गया है. मां अपराजिता सारंगी ने एक्स (ट्विटर) पर प्रधान के इस्तीफे पर दुख जताते हुए लिखा, "नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार कर इस्तीफा देना साहस की बात है. इस कठिन समय में मैं उनके साथ हूं."

सांसद के कार्यालय सहायक धनेश्वर बारिक ने कहा कि हर व्यक्ति को अपने विचार रखने का अधिकार है. अर्चिता Gen Z की हैं और अपने बयान पर अडिग हैं. भाजपा नेता जगन्नाथ प्रधान ने कहा कि अपराजिता सारंगी को अपने परिवार के सदस्यों को कंट्रोल में रखना चाहिए.

उन्होंने अर्चिता के बयान के लिए ओडिशा की जनता से माफी मांगने की मांग की. एक अन्य वरिष्ठ नेता ने कहा कि भाजपा एक परिवार है. पार्टी के वरिष्ठ नेता के खिलाफ बेटी का रुख अनुशासनहीनता है. यह विवाद NEET पेपर लीक के बाद NDA खेमे में फैली असहजता को और उजागर कर रहा है. अर्चिता की पोस्ट और अकाउंट डीएक्टिवेशन पर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज है.

aparajita sarangi archita sarangi social media account deactivated

Recent News