प्रेमी के लिए कातिल बनी बॉलिवुड की हसीना, कभी एक झलक को तरसते थे लोग, अब तिहाड़ में गुजरेगी पूरी जिंदगी

Rahul Jadaun 12 May 2025 05:44: PM 2 Mins
प्रेमी के लिए कातिल बनी बॉलिवुड की हसीना, कभी एक झलक को तरसते थे लोग, अब तिहाड़ में गुजरेगी पूरी जिंदगी

नई दिल्ली: प्यार के नाम पर इंसान क्या से क्या कर गुजरता है, कुछ लोग तो इश्क में इंसानियत भी भूल जाते हैं. ऐसा ही कुछ हुआ है बॉलिवुड की हसीना के साथ जो प्यार में इतनी अंधी हो गई कि प्रेमी की पत्नी का ही मर्डर करवा दिया. लेकिन पुलिस ने पूरा केस खोल कर प्रेमी के साथ रहने के सारे सपनों को चकनाचूर कर दिया. अब इसकी पूरी जिंदगी तिहाड़ जेल में ही गुजरेगी, क्योंकि कोर्ट ने इस हसीना को उम्रकैद की सजा सुनाई है.

2018 में कराया था सुनीता का कत्ल

बात साल 2018 की है जब 29 अक्टूबर को दिल्ली के द्वारका क्षेत्र में स्कूल पढ़ाने के लिए जा रही अध्यापिका सुनीता को गोलियों से भून कर मार दिया जाता है. इस घटना के बाद पूरे इलाके में कोहराम मच जाता है. ये दिन सुनीता के लिए बेहद खास दिन था, क्योंकि उन्हें अकादमिक उपलब्धियों के लिए स्कूल पहुंचने पर सम्मानित किया जाना था. लेकिन यही दिन उनकी जिंदगी का आखिरी दिन बन जाएगा ऐसा किसी ने भी नहीं सोचा था. सुनीता की हत्या उस समय हुई जब वो दरियापुर पुलिस चौके के पास पहुंची थीं. हमलावरों ने उन्हें 3 गोली मारी थीं, जिससे मौके पर ही सुनीता की मौत हो गई.

सुनीता की डायरी ने खोला पूरा केस

जब पुलिस इस ममले की छानबीनकर रही थी तो सुनीता की बेटी ने एक डायरी पुलिस को दी, इसी डायरी ने सारी परतों को हटा कर पूरा केस खोल दिया. डायरी में सुनीता ने अपने पति मंजीत पर शक जताया था. क्योंकि उन्हें मंजीत के अफेयर के बारे में पता चल चुका था, वो सुनीता से तलाक भी मांग चुका था जिसके लिए सुनीता ने मना कर दिया था. फिर पुलिस ने मंजीत को पकड़ा तो बॉलिवुड की हसीन की इस केस में एंट्री होती है

एंजेल गुप्ता उर्फ शशि प्रभा का क्राइम

दरअसल मंजीत का अफेयर एंजल गुप्ता उर्फ शशि प्रभा के साथ था, एंजल बॉलिवुड में काम कर चुकी थी. करीब 20 फिल्मों में अइटम सॉग्स और कुछ फिल्मों में छोटी-मोटी भूमिका निभा चुकी थी. मंजीत और एंजल की मुलाकत एक नाइट पार्टी के दौरान हुई थी. जहां से दोनों की मुलाकात पहले दोस्ती फिर प्यार में बदल गई. उसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया, लेकिन सुनीता ने मंजीत को तलाक देने से मना कर दिया, जिसके बाद एंजल गुप्ता ने सुनीता को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया, इसके लिए उसने अपने सौतेले पिता राजीव की मदद ली, राजीव के ड्राइवर दीपक ने दो शूटरों से एंजल की मुलाकात कराई, 10 लाख रुपये में सुनीता की सुपारी दे दी गई.

शूटर ने हफ्तों तक किया रिहर्सल

शूटरों ने हत्याकांड को अंजाम देने से पहले हफ्तों तक रिहर्सल किया, खुद एंजल ने सुनीता जिस रास्ते से जाती थी वहां से जाकर हमलावरों को प्रैक्टिस कराई, जिसके बाद हत्या का पहला प्रयास 25 अक्टूबर 2018 को करवाचौथ वाले दिन किया गया, लेकिन इस दिन शूटर चूक गए. उसके बाद 29 अक्टूबर के दिन दोबारा से कोशिश की गई, और हमलावरों ने बेहद नजदीक जाकर सुनीता पर गोलियां चलाईं, जिसमें उसकी मौत हो गई.

पुलिस ने जब कोर्ट में सारे सबूत पेश किये तो कोर्ट ने 4 लोगों को दोषा पाया जिनमें मंजीत सहरावत (पति),एंजल गुप्ता उर्फ शशिप्रभा (प्रेमिका और मॉडल), राजीव उर्फ विशाल उर्फ जॉनी (शूटर), दीपक (साजिश में मददगार) शामिल हैं. इसके तीन दिन बाद ही कोर्ट ने सभी दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है.

 

bollywood actres killed woman agngel gupta angel gupta killed boyfriend s wife bollywood news crime news global bharat tv

Recent News