डिहाइड्रेशन की वजह से बिगड़ी शाहरुख खान की तबीयत,अस्पताल में भर्ती

Global Bharat 22 May 2024 07:32: PM 1 Mins
डिहाइड्रेशन की वजह से बिगड़ी शाहरुख खान की तबीयत,अस्पताल में भर्ती

शाहरुख खान की तबीयत बिगड़ने की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक गर्मी की वजह से शाहरुख बीमार हो गए हैं. उन्हें अहमदाबाद के KD Hospital में भर्ती करवाया गया है. आईपीएल के दौरान शाहरुख अपनी टीम को सपोर्ट करने के लिए अहमदाबाद पहुंचे हुए थे, जहां वे बीमार पर गए थे. यह खबर अपडेट की जाएगी.

केडी अस्पताल के डॉक्टर के अनुसार, शाहरुख कान को डिहाइड्रेशन हुआ था. फिलहाल उसकी हालत ठीक है. वहीं शाहरुख खान से मिलने उसकी पत्नी गौरी खान और जूही चावला पहुंची है. जूही चावला और उनके पति जय मेहता का वीडियो सामने आया है. शाहरुख खान और जूही चावला कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक हैं. साथ ही दोनों की दोस्ती भी वर्षों पुरानी है.

Recent News