अयोध्या में एयर इंडिया की फ्लाइट में बम की सूचना पर मचा हड़कंप

Global Bharat 15 Oct 2024 04:00: PM 1 Mins
अयोध्या में एयर इंडिया की फ्लाइट में बम की सूचना पर मचा हड़कंप

अयोध्या में एयर इंडिया की फ्लाइट में बम की सूचना मिलने के बाद हड़कंप मच गया है. मीडिया रिपोर्ट्स से जानकारी मिली है कि विमान में सवार 139 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है और बम स्क्वायड चेकिंग कर रहा है. मीडिया रिपोर्ट से जानकारी मिली है कि बम की सूचना मिलने के बाद विमान की अयोध्या एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग करवाई गई.

हवाई अड्डे के निदेशक विनोद कुमार ने बताया कि विमान जयपुर से आ रहा था. बता दें कि एक दिन पहले ही मुंबई-न्यूयॉर्क जाने वाले विमान में भी बम की सूचना मिली थी, जिसके बाद विमान को दिल्ली के इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर उतारा गया था. साथ ही एक और मामला अगस्त महीने में सामने आया था. उस एयर इंडिया का एक विमान मुंबई तो तिरुवंतपुरम जा रहा था, उसमें भी बम होने की सूचना मिली थी. 

Lucknow Hindi Samachar bomb threat in air india ayodhya air india

Description of the author

Recent News